Aapka Rajasthan

एसआईआर से विपक्ष है परेशान, आम जनता को कोई परेशानी नहीं: आनंद दुबे

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता आनंद दुबे ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गुलाम अहमद मीर अब अपनी नींद से जागे हैं? क्या उन्हें अब पहलगाम हमले के बाद हुई घटनाओं की याद आ रही है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर भी याद रखना चाहिए, जो मई महीने में चलाया गया था।
 

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। शिवसेना नेता आनंद दुबे ने जम्मू-कश्मीर के कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गुलाम अहमद मीर अब अपनी नींद से जागे हैं? क्या उन्हें अब पहलगाम हमले के बाद हुई घटनाओं की याद आ रही है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर भी याद रखना चाहिए, जो मई महीने में चलाया गया था।

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी। यहां तक कि पाकिस्तान का पानी रोकने जैसे कदम भी उठाए गए थे। उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी दी थी। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को सरकार पर सवाल उठाने से पहले इन घटनाओं की जानकारी रखनी चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष बार-बार सरकार को घेरने की कोशिश करता है। दुबे ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के मन में कहीं न कहीं पाकिस्तान के प्रति प्रेम उमड़ता रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान की ओर से दोबारा कोई दुस्साहस किया गया, तो भारत उसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

एसआईआर को लेकर भी आनंद दुबे ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया से आम आदमी को कोई परेशानी नहीं है। अगर किसी को आपत्ति है, तो वह विपक्षी गठबंधन इंडी को है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में विपक्ष को न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। आनंद दुबे ने सवाल किया कि विपक्ष को न तो सीबीआई पर भरोसा है, न प्रवर्तन निदेशालय पर, न चुनाव आयोग पर और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि आखिर विपक्ष को किस पर भरोसा है? क्या उसे पाकिस्तान या बांग्लादेश पर भरोसा है?

दुबे ने दोहराया कि एसआईआर को लेकर आम जनता के बीच कोई बड़ी परेशानी नहीं है और विपक्ष बेवजह इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दे रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनीला दौरे पर भी आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान जिस तरह की चर्चाएं और मुलाकातें कर रहे हैं, उन्हें पूरी दुनिया में सकारात्मक नजरिए से देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे देश एक साथ आकर वैश्विक हितों के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और मंच पूरी दुनिया के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।

आनंद दुबे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ किए जाने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने पीएम मोदी की काफी प्रशंसा की है, लेकिन कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आ रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका देश के लिए सकारात्मक संकेत है।

--आईएएनएस

एसएके/एएस