Aapka Rajasthan

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पीएम मोदी के खालसा दीवान गुरुद्वारे में जाने पर जताई खुशी, कहा-‘सिख समुदाय का मान बढ़ा’  

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका। सिख समुदाय ने पीएम मोदी के इस कदम की जमकर सराहना की।
 

नई दिल्ली, 17 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनाली स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में मत्था टेका। सिख समुदाय ने पीएम मोदी के इस कदम की जमकर सराहना की।

आईएएनएस से बातचीत में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी (पंजाब) के अध्यक्ष मंजीत सिंह भोमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक विनम्र श्रद्धालु के रूप में शामिल हुए, जिससे सिख समुदाय का मान बढ़ा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी इस सम्मान के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा करती है। उन्होंने कहा कि इससे पहले गुजरात के कच्छ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा लखपत साहिब की सेवा में भी प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रुचि लेकर बड़ा योगदान दिया था।

उन्होंने याद दिलाया कि हाल ही में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू द्वारा इस गुरुद्वारे के इतिहास पर एक पुस्तक भी रिलीज की गई थी, जिसमें श्री गुरु नानक देव जी की उदासियों के इतिहास के साथ-साथ प्रधानमंत्री के प्रयासों का भी जिक्र है। इसी तरह, भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने और सिखों की रोजमर्रा की अरदास को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और तत्कालीन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रयासों से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला गया था। भोमा ने कहा कि इन सभी कार्यों के लिए सिख समुदाय प्रधानमंत्री की भरपूर प्रशंसा करता है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मलकीत सिंह चंगल ने कहा कि मनीला दौरे के दौरान पीएम मोदी ने खालसा दीवान गुरुद्वारे में मत्था टेका और 'पंज प्यारे' की मौजूदगी में गुरुद्वारा साहिब के पुनर्विकास के कामों का शिलान्यास किया। विदेशी धरती पर गुरुद्वारा साहिब के पुनर्विकास का नींव पत्थर रखना और साहिबजादों की शहादत को 'वीर बल दिवस' के तौर पर मनाना प्रधानमंत्री का अच्छा कदम है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जब गुरुघरों में जाकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट करते हैं, तो इससे न केवल देश बल्कि विदेशों में रहने वाले सिख समुदाय को भी गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पंजाब से जुड़े रहे हैं और गुरुघरों के प्रति उनका सत्कार सराहनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब के पाठ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सिख समुदाय की आस्था, सेवा और समृद्ध आध्यात्मिक विरासत का अनुभव किया।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम