Aapka Rajasthan

'श्री गुरु हरगोबिंद साहिब राष्ट्र व मानवता के लिए हमेशा बना रहेंगे मार्गदर्शक', ज्योति ज्योत दिवस पर कई नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का सोमवार को ज्योति ज्योत दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया है।
 
'श्री गुरु हरगोबिंद साहिब राष्ट्र व मानवता के लिए हमेशा बना रहेंगे मार्गदर्शक', ज्योति ज्योत दिवस पर कई नेताओं ने किया नमन

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का सोमवार को ज्योति ज्योत दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें नमन किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "सिख धर्म के छठे गुरु, श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने संत-सिपाही की परंपरा स्थापित कर सिख धर्म को मानवता की रक्षा का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने अकाल तख्त के माध्यम से सिख धर्म को सुदृढ़ किया और हिंदुओं को मुगल बंदीगृह से मुक्त कर हिंदू-सिख एकता का संदेश दिया। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर सादर नमन।"

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पोस्ट किया, "धर्म की रक्षा और मानवता के कल्याण के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर देने वाले सिखों के छठवें गुरु, श्रद्धेय श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ज्योति ज्योत दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। आपकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव धर्म की रक्षा और कर्तव्य की पूर्णता के लिए प्रेरित करते रहेंगे।"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए 'एक्स' पोस्ट में कहा, "धर्म, साहस और आत्म-सम्मान के प्रतीक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज ने आध्यात्मिक चेतना के साथ शौर्य और स्वाभिमान का मार्ग दिखाकर समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा दी। 'संत-सिपाही' की भावना को साकार करता उनका जीवन राष्ट्र व मानवता के लिए सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा।"

केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी के ज्योति-जोत दिवस पर उन्हें नमन किया। पंकज चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद सिंह साहिब जी के साहस, नेतृत्व और मानवता के प्रति समर्पण की शिक्षाएं आज भी हमें मार्गदर्शन देती हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "शस्त्र और शास्त्र का संगम, अत्याचारियों के काल और दीन-दुखियों के रक्षक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ज्योति-ज्योत दिवस पर भावपूर्ण नमन। आपकी शिक्षाएं हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देती रहेंगी।"

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ज्योति ज्योत दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट में लिखा, "श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का जीवन वीरता, सेवा और अटूट आस्था का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से न केवल सिख पंथ को नई ऊर्जा दी, बल्कि अन्याय के खिलाफ साहसपूर्वक खड़े होने की प्रेरणा भी दी। उनके दिखाए सेवा, समर्पण और मानवता के पथ पर चलना ही सच्चे अर्थों में उन्हें नमन करना है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प लें।"

--आईएएनएस

डीसीएच/