श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व की गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने दी बधाई
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गृह मंत्री अमित शाह की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को ‘गुरु’ का दर्जा देकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने यह संदेश दिया कि जीवन का सच्चा मार्गदर्शन ज्ञान, सत्य व सिद्धांतों से होता है। इस पवित्र ग्रंथ में सेवा, त्याग, समानता, करुणा और मानवता की अमूल्य शिक्षाएं समाहित हैं, जो सदैव समाज को मानव कल्याण के लिए प्रेरित करती रहेंगी।"
दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम प्रकाश पर्व पर आप सभी को अनंत शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का उपदेश हमें मानवता, समानता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी मानवता, प्रेम, समानता, सेवा, करुणा और सद्भाव का महान आध्यात्मिक संदेश है। ग्रंथ साहिब की वाणी हमें सत्य के मार्ग पर चलने, अहंकार से दूर रहने, जरूरतमंदों की सेवा करने और सभी प्राणियों के प्रति प्रेम एवं सम्मान का भाव रखने की प्रेरणा देती है। अरदास है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी का प्रकाश हमारे जीवन में ज्ञान, विवेक, शांति और सद्भाव का उजास फैलाए तथा समाज में भाईचारा, एकता और मानवता की भावना और अधिक मजबूत हो।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व पर समस्त संगत को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरबाणी हमें सेवा, सिमरन, समानता और ‘सरबत दा भला’ का मार्ग दिखाती है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की शिक्षाएं पीढ़ियों से समाज को प्रेम, करुणा और भाईचारे से जोड़ती आई हैं। वाहेगुरु जी की कृपा से दिल्ली में सेवा, सद्भाव और मानवता की यह परंपरा निरंतर मजबूत होती रहे।"
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सिख समाज के भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्र वाणी हमें सेवा, करुणा, समानता और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाती है। उनका दिव्य संदेश हम सभी को प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के साथ समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करता रहे।"
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, "श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरु ग्रंथ साहिब जी की वाणी हमें सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। आइए, गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाएं।"
--आईएएनएस
एसडी/एएस
