श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दीं बधाई
नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के पावन महीने में श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रहे हैं। मंगलवार को सावन महीने के शिवरात्रि है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में पहुंच रहे हैं। श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर नेताओं ने लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'एक्स' पोस्ट पर लिखा, "सभी को पवित्र श्रावण मास की शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति की कामना करता हूं। हर हर महादेव!"
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, "श्रावण मास की पावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव की आराधना हमें संयम, सत्य और कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मेरी प्रार्थना है कि देवाधिदेव सभी के जीवन को मंगलमय बनाएं और देश व समाज में सुख, शांति एवं प्रगति की भावना को और मजबूत करें।"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण शिवरात्रि की समस्त शिवभक्तों व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से प्रत्येक नागरिक का जीवन सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य और यश से आलोकित हो तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव!"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "श्रावण शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना, साधना और आत्मिक शुद्धि का पावन पर्व है। श्रावण मास की दिव्यता और शिवरात्रि की साधना का यह पुण्य संयोग श्रद्धा, भक्ति और कल्याण का विशेष अवसर है। आप सभी को श्रावण शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव की कृपा सभी पर अनवरत बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो। हर हर महादेव।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा, "ओम नमः शिवाय! समस्त प्रदेशवासियों को पावन सावन शिवरात्रि के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनकी असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे और हर परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, "ग्राम हंडिया, जिला हरदा स्थित श्री रिद्वनाथ मंदिर में विराजमान देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आनंद से परिपूर्ण हो, यही मंगलकामना करता हूं। हर हर महादेव!"
--आईएएनएस
एसडी/एएस
