Aapka Rajasthan

'शोले' के मशहूर डायलॉग 'आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ,' ममता बनर्जी पर फीट बैठता है : कीया घोष

कोलकाता, 10 जून (आईएएनएस)। भाजपा की नेता और प्रवक्ता कीया घोष ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कई तीखी टिप्पणियां कीं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड पर भी प्रतिक्रिया दी।
 
कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत के दौरान कीया घोष ने फिल्म 'शोले' के एक चर्चित संवाद का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया।

उन्होंने कहा कि फिल्म में असरानी का एक मशहूर डायलॉग है, "आधे इधर जाओ, आधे उधर जाओ, बाकी मेरे पीछे आओ।" लेकिन जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं तो कोई उनके साथ नहीं होता।

कीया घोष ने कहा कि आज ममता बनर्जी की स्थिति भी कुछ ऐसी ही दिखाई दे रही है। ममता बनर्जी कुछ कदम चलने के बाद बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं कि कहीं कोई सांसद या विधायक उनका साथ छोड़कर तो नहीं जा रहा।

भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी से जुड़े नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक प्रभाव और रिश्तों के भरोसे बड़े-बड़े दावे करते हैं। कोई कहता है कि वह तेज आवाज में संगीत बजाएगा, कोई हथियार दिखाने जैसी बातें करता है, तो कोई खुद को कभी न झुकने वाला बताता है। लेकिन अब उनकी वास्तविक राजनीतिक स्थिति सामने आने लगी है और वे घबराए हुए नजर आ रहे हैं।

कीया घोष ने कहा कि समय के साथ लोगों को नेताओं की असली ताकत और जनसमर्थन का पता चल जाता है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी ऐसे कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए कीया घोष ने कहा कि यह दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाला है। देश और दुनिया के कई नेता प्रधानमंत्री मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं, और यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम