Aapka Rajasthan

शिरडी में धूमधाम से मना नंदोत्सव, कीर्तन और दहीहांडी के साथ निकली रथ शोभायात्रा

शिरड़ी, 5 सितंबर (आईएएनएस)। शिरडी में श्री नंदोत्सव उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था, शिरडी की ओर से कीर्तन, दहीहांडी और रथ शोभायात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 

शिरड़ी, 5 सितंबर (आईएएनएस)। शिरडी में श्री नंदोत्सव उत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था, शिरडी की ओर से कीर्तन, दहीहांडी और रथ शोभायात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सानपाड़ा, नवी मुंबई से आए ह.भ.प. श्री राजेंद्र पांडुरंग मांडेवाल ने शनिवार रात 10 से 12 बजे के बीच श्री साईबाबा समाधि के सामने श्रीकृष्णा की प्रतिमा रखी गई। उन्होंने कीर्तन में भगवान कृष्ण के जन्म, उनकी बचपन की लीलाओं और भक्ति में कृष्ण के महत्व के बारे में बताया।इस दौरान संस्थान के सीईओ गोरक्ष गाडीलकर, उप-सीआईओ भीमराज दराडे, मंदिर प्रमुख विष्णु थोरात, पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।

कीर्तन के बाद श्री साईबाबा के समकालीन भक्त तात्या पाटील कोते के वंशज परिवार के सदस्य अजित प्रकाश कोते के हाथों पारंपरिक रूप से दहीहांडी फोड़ी गई। दहीहांडी फूटते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए उत्साह व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडीलकर, उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी भीमराज दराडे, मंदिर प्रमुख विष्णु थोरात, मंदिर के पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी, शिर्डी ग्रामवासी तथा बड़ी संख्या में साईभक्त उपस्थित रहे।

नंदोत्सव उत्सव के तहत शनिवार रात 9 बजे श्री के रथ की शिरडी गांव से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रथ शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिलेगा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु श्री के रथ का दर्शन करेंगे। रथ की शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंचने के बाद श्री की शेज आरती संपन्न होगी।

श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था की ओर से आयोजित श्री गोकुलाष्टमी उत्सव के चलते शिरडी नगरी में पूरे दिन भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्म कीर्तन, कालय का कीर्तन, दहीहांडी और रथ शोभायात्रा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों से गोकुलाष्टमी उत्सव की रौनक और बढ़ गई।

हालांकि, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था में गोकुलाष्टमी (जन्माष्टमी) के अवसर पर भी मध्यरात्रि कार्यक्रम हुआ था। इस उत्सव में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

श्री साईबाबा समाधि मंदिर में रात 10 बजे से 12 बजे तक ह.भ.प. श्री राजेंद्र पांडुरंग मांडेवाल, सानपाड़ा, नवी मुंबई के श्रीकृष्ण जन्म कीर्तन का आयोजन किया गया था। कीर्तन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रीकृष्ण जन्म का क्षण आते ही ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘गोविंदा गोपाला’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इसके बाद श्री की शेज आरती संपन्न हुई।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी