Aapka Rajasthan

शी चिनफिंग ने कीको फुजीमोरी को पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 जुलाई को कीको फुजीमोरी को संदेश भेजकर उनको पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।
 

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 6 जुलाई को कीको फुजीमोरी को संदेश भेजकर उनको पेरू की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और पेरू सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार है और दोनों देशों के सम्बंधों के अच्छे विकास का रुझान बना हुआ है। दो पक्षों की उच्च स्तरीय आवाजाही घनिष्ठ है, विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, जन मैत्री लोगों के दिल में बसी है। वर्तमान वर्ष दोनों देशों के राजनयिक संबंध की स्थापना की 55वीं वर्षगांठ है। मैं चीन-पेरू संबंध के विकास को बड़ा महत्व देता हूं और निर्वाचित राष्ट्रपति फुजीमोरी के साथ समान कोशिश कर दोनों देशों की परंपरागत मित्रता बनाए रखने, चीन-पेरू सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निरंतर नयी मंजिल पर ले जाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।

उसी दिन चीनी उपराष्ट्रपति हान चंग ने भी पेरू के निर्वाचित पहले उप राष्ट्रपति गालारेटा को बधाई संदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/