शी चिनफिंग ने मिश्र की मीडिया में आलेख जारी किया
बीजिंग, 1 सितंबर (आईएएनएस)। मिश्र की राजकीय यात्रा से पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मिश्र के अखबारों अल-अहराम, अल-अखबर और अल-गोम्हुरिया पर एक आलेख जारी किया, जिसका शीर्षक एकजुटता के 70 साल मनाते हुए चीन और मिश्र एक नया अध्याय जोड़ेंगे।
शी ने इस आलेख में कहा कि 10 साल के पहले मैंने मिश्र की यात्रा की थी। मिस्र की पुरानी संस्कृति और खूबसूरत नजारों ने मुझ पर गहरी छाप छोड़ी। मैं राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ सहयोग पर विचार कर चीन-मिश्र सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी गहराने का रूपरेखा खींचने की प्रतीक्षा करता हूं।
इस आलेख में कहा गया कि 70 साल के पहले चीन और मिश्र ने राजनयिक संबंध की स्थापना की, जिसने नए चीन और अरबी देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग का द्वार खोला। 70 साल में चीन-मिश्र संबंध अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति के बदलाव की परीक्षा पर खरे उतरे और चीन-अरब देशों तथा चीन अफ्रीका सहयोग की मिसाल और विकासशील देशों में मैत्रीपूर्ण सहअस्तित्व तथा एकजुटता की मिसाल बन गए।
शी ने कहा कि चीन और मिश्र दोनों विकास और पुनरुत्थान के कुंजीभूत चरण से गुजर रहे हैं। चीन मिश्र के साथ सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी गहराकर चीन-मिस्र साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाकर एक साथ आधुनिकीकरण पूरा करने को तैयार है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
