Aapka Rajasthan

शी चिनफिंग ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो को संवेदना संदेश भेजा

बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अगस्त को इंडोनेशिया में आए जबरदस्त भूकंप पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को संवेदना संदेश भेजा।
 
बीजिंग, 18 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अगस्त को इंडोनेशिया में आए जबरदस्त भूकंप पर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो को संवेदना संदेश भेजा।

शी ने कहा कि इंडोनेशिया से जबरदस्त भूकंप की खबर मिली है, जिसमें बड़ी संख्या में जन-धन को नुकसान पहुंचा है। मैं चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से मृतकों के प्रति शोक व्यक्त करता हूं और मृतकों के परिजनों तथा घायलों को संवेदना देता हूं। विश्वास है कि आपके नेतृत्व वाली इंडोनेशिया सरकार के मार्गदर्शन में इंडोनेशियाई जनता जरूर ही आपदा को पराजित कर पुनर्निर्माण के रास्ते पर लौटेगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/