Aapka Rajasthan

शी चिनफिंग ने बोका अंद्रास को हंगरी के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 अगस्त को बोका अंद्रास को संदेश भेजकर हंगरी के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।
 

बीजिंग, 20 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 अगस्त को बोका अंद्रास को संदेश भेजकर हंगरी के राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी।

शी ने कहा कि हंगरी नये चीन को सबसे जल्दी से मानने वाले देशों में से एक है। चीन-हंगरी परंपरागत मित्रता का लंबा इतिहास है। राजनयिक संबंध की स्थापना के 77 वर्षों में दोनों पक्ष हमेशा पारस्परिक सम्मान, समानतापूर्ण बर्ताव और पारस्परिक लाभ पर कायम रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों के सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुई हैं। मैं द्विपक्षीय संबंध को बड़ा महत्व देता हूं और राष्ट्रपति बोका के साथ समान कोशिश कर परंपरागत मित्रता बनाए रखने, पारस्परिक राजनीतिक विश्वास और विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक सहयोग गहराने, नये युग में चीन-हंगरी हर मौसम में सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के स्थिर व दीर्घकालिक विकास को बढ़ाने को तैयार हूं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/