Aapka Rajasthan

'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' के बहुभाषी संस्करण का प्रसारण एससीओ के सदस्य देशों में शुरू

बीजिंग, 30 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के वर्ष 2026 एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने और किर्गिस्तान की राजकीय यात्रा करने के मौके पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा निर्मित 'शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण' के बहुभाषी संस्करण का लांच समारोह 30 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हुआ।
 
किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव ने बधाई संदेश भेजा और कार्यक्रम के लांच होने की बधाई दी। राष्ट्रपति के न्यूज सचिव ने बधाई संदेश पढ़ा।

बताया जाता है कि यह कार्यक्रम आर्थिक विकास, तकनीकी नवाचार, पारिस्थितिक सभ्यता और सामाजिक जीवन आदि विषयों पर केंद्रित है। इसमें राष्ट्रपति शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषणों और लेखों में उद्धृत प्राचीन चीनी ग्रंथों के चुनिंदा उत्कृष्ट उद्धरण शामिल किए गए हैं। ये उद्धरण उनके शासन दर्शन की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नींव को समझने में मदद करते हैं। साथ ही, वैश्विक मुद्दों से निपटने में चीन के अनुभव और बुद्धिमत्ता को भी सामने रखते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीकेपी/