Aapka Rajasthan

शनचन में एशिया-प्रशांत के उद्योग और व्यापार जगत को साझी जीत की उम्मीद

बीजिंग, 21 नवंबर (आईएएनएस)। एपेक नेताओं की 33वीं अनौपचारिक बैठक 18 से 19 नवंबर तक शनचन में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। शनचन चीन के सुधार और खुलेपन की महत्वपूर्ण खिड़की है। इस बैठक के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अनेक बार शनचन की कहानी का उल्लेख किया। इस बैठक में उपस्थित अंतरराष्ट्रीय दोस्त शनचन के आधुनिकीकरण और उच्च प्रौद्योगिकी स्तर से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि वे चीन के हमसफर बनेंगे और उज्ज्वल भविष्य साझा करेंगे।
 
अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के अध्यक्ष सीन स्टीन ने सीएमजी के संवाददाता को बताया कि शनचन एक छोटे से मछुआरे गांव से विकसित होकर एक आधुनिक अंतरराष्ट्रीय शहर बन गया है। इसका मुख्य कारण खुलेपन, सृजन और सहयोग को अपनाना है। इसने न केवल चीन के लिए, बल्कि एपेक के सभी आर्थिक समुदायों के लिए भी एक आदर्श (मॉडल) स्थापित किया है।

विश्व व्यापार केंद्र संघ की सीईओ एनेट ग्रेग ने कहा कि जब हम चीन की उपलब्धियों विशेष रूप से क्वांगतुंग-हांगकांग-मकाओग्रेटर बे एरिया (वृहद खाड़ी क्षेत्र) पर नज़र डालते हैं, तो चाहे बुनियादी ढांचे का निर्माण हो, विज्ञान व तकनीक में निवेश हो या प्रतिभाओं का विकास, इसे एक सफल मिसाल कहा जा सकता है। चीन के पास नवाचार और विकास पर केंद्रित एक दीर्घकालिक दृष्टिकोण है।

डेलॉइट की अध्यक्ष विवियन जियांग ने बताया कि शनचन शून्य से शुरू होकर आज इतना विशाल बन गया है। इसकी व्यावसायिक श्रृंखला एशिया-प्रशांत क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में फैली हुई है। ग्रेटर बे एरिया में राष्ट्रीय स्तर का उन्नत विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्लस्टर मौजूद है। इतना सघन औद्योगिक विस्तार अन्य देशों में बहुत कम देखने को मिलता है। यही कारण है कि कई उद्यम निश्चित रूप से चीन की ओर रुख करते हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि यदि आप चीन में निवेश नहीं करते हैं, तो आपका भविष्य सुरक्षित नहीं होगा।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

--आईएएनएस

डीएससी