Aapka Rajasthan

शरवरी वाघ को 'हम साथ साथ हैं' दिलाती है अपने परिवार की याद, बताई खास वजह

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शरवरी वाघ जल्द ही निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी म्यूजिकल पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगी। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि राजश्री की कौन-सी फिल्म उन्हें परिवार की याद दिलाती है।
 

मुंबई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शरवरी वाघ जल्द ही निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी म्यूजिकल पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में नजर आएंगी। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि राजश्री की कौन-सी फिल्म उन्हें परिवार की याद दिलाती है।

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म 'हम साथ साथ हैं' उनके दिल के बेहद करीब है। अभिनेत्री ने बताया कि यह फिल्म उन्हें उनके एक्सटेंडेड फैमिली की याद दिलाती है, जिसमें उनके मामा और मौसी का परिवार शामिल है।

उन्होंने कहा, "असल में मुझे फिल्म 'हम साथ साथ हैं' याद है क्योंकि पहले मेरा परिवार, मौसी का परिवार और नानी का परिवार साथ में मिलकर घूमने जाते थे, तो 'हम साथ-साथ' देखकर मुझे लगता था कि हम अपने ही परिवार की फिल्म देख रहे हैं। वो फिल्म मुझे बहुत अच्छे से याद है।"

वहीं, अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बताया कि जब वह 3-4 साल के थे, तब उन्होंने फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी थी। आयुष्मान ने कहा कि उनके चाचा की शादी में शादी के तोहफों के तौर पर एक वीसीआर और टेलीविजन आया था, साथ ही 'मैंने प्यार किया' का एक कैसेट भी था। एक्टर ने यह भी माना कि उन्होंने बचपन में यह आइकॉनिक फिल्म लगभग 100 बार देखी थी।

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी म्यूजिकल फैमिली ड्रामा फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' शादी से जुड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों और जिम्मेदारियों पर एक नया नजरिया पेश करती है। पूर्वा (शरवरी वाघ) के घर की जिम्मेदारियों और परिवार को संभालने के लिए प्रेम (आयुष्मान खुराना) अपने परिवार के साथ उसके घर में शिफ्ट हो जाता है, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच तालमेल और समझ की कहानी आगे बढ़ती है।

फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है। इसे राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है और दुनियाभर में यशराज फिल्म्स इसका डिस्ट्रीब्यूशन कर रही है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसकी टक्कर आदित्य दत्त के निर्देशन वाली फिल्म 'गनमास्टर जी9' से होगी। अब देखना होगा कि दर्शक किस फिल्म को तवज्जो देंगे।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम