Aapka Rajasthan

शनचन में एपेक सीईओ शिखर सम्मेलन का 17-18 नवंबर को आयोजन

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन कमेटी (सीसीपीआईटी) से मिली जानकारी के अनुसार, 2026 एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखर सम्मेलन 17 से 18 नवंबर तक चीन के शनचन शहर में आयोजित किया जाएगा।
 

बीजिंग, 11 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन कमेटी (सीसीपीआईटी) से मिली जानकारी के अनुसार, 2026 एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शिखर सम्मेलन 17 से 18 नवंबर तक चीन के शनचन शहर में आयोजित किया जाएगा।

चीन 2026 एपेक की मेजबानी कर रहा है। इसी क्रम में 18 से 19 नवंबर तक शनचन में एपेक की 33वीं नेताओं की अनौपचारिक बैठक आयोजित होगी। 2026 एपेक सीईओ शिखर सम्मेलन इसी बैठक से जुड़ी एक महत्वपूर्ण सहयोगी गतिविधि है।

सीसीपीआईटी के प्रवक्ता ने बताया कि इस सीईओ शिखर सम्मेलन का विषय 'संयुक्त रूप से समृद्धि को बढ़ावा देना, साझा रूप से भविष्य की जीत' है। इसका आयोजन सीसीपीआईटी करेगा। सम्मेलन में एपेक अर्थव्यवस्थाओं के राजनीतिक और व्यावसायिक जगत से करीब 1,000 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।

इस दौरान एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण, अंतर्संबंध, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था, क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के निर्माण और सतत विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रतिनिधि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी देंगे।

इसके अलावा, इस वर्ष की शुरुआत से एशिया-प्रशांत के कारोबारी जगत ने एपेक व्यापार सलाहकार परिषद (एबीएसी) समेत विभिन्न माध्यमों से एशिया-प्रशांत समुदाय के निर्माण को लेकर आम सहमति को मजबूत किया है। इससे एपेक के 'चीन वर्ष' के लिए व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। इसी सिलसिले में 14 से 16 नवंबर तक सीसीपीआईटी शनचन में एबीएसी की चौथी बैठक भी आयोजित करेगा।

बैठक में विभिन्न अर्थव्यवस्थाओं से आए एबीएसी प्रतिनिधि 'खुलापन, अंतर्संबंध और समन्वय' की वार्षिक विषय-वस्तु पर गहन चर्चा करेंगे और पूरे वर्ष के कामकाज की समीक्षा करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/