Aapka Rajasthan

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के मोहनलालगंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
 
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 12 जून (आईएएनएस)। लखनऊ के मोहनलालगंज थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पीड़िता की ओर से थाना मोहनलालगंज में एक लिखित शिकायत दिया गया था। शिकायत में बताया गया कि लगभग 3 वर्ष पहले जब वह 10वीं की छात्रा थी और नाबालिग थी, उस दौरान उसकी पहचान गौरव से हुई थी। आरोप है कि आरोपी विद्यालय आने-जाने के दौरान उससे संपर्क स्थापित करता था और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

शिकायत में कहा गया है कि अभियुक्त उसे अपनी बातों में फंसाकर शादी का आश्वासन देने लगा तथा विद्यालय छोड़ने एवं वापस लाने के बहाने उसके निकट संपर्क में रहा। पीड़िता के अनुसार ओरोपी ने विवाह का झूठा आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी की ओर से अपने परिजनों से भी विवाह के संबंध में बातचीत कराकर पीड़िता को विश्वास दिलाया गया। बाद में जब पीड़िता ने विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी एवं उसके परिजनों ने विवाह से इंकार कर दिया।

तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी।

पुलिस के अनुसार, आरोपों की जांच की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना मोहनलालगंज पुलिस ने 11 जून को आरोपी गौरव को उसके घर से समय करीब 12:30 बजे गिरफ्तार किया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

वहीं, लखनऊ के हजरतगंज शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट में एक युवती की ओर से आत्महत्या के मामले की पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस के अनुसार, शालीमार ग्रैंड अपार्टमेंट की प्रियंका शुक्ला पत्नी मनोज शुक्ला की ओर से थाना हजरतगंज में जानकारी दी गई कि उनके यहां घरेलू सहायक (मेड) के रूप में कार्य करने वाली 19 वर्षीय प्रिया ने आवास के सर्वेंट रूम में दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मामले की जानकारी होते ही थाना हजरतगंज पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई और शव को पोस्टमार्टम परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर रहे। पुलिस की ओर से बताया गया कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम