Aapka Rajasthan

सरकारी नौकरी का मौका: डब्ल्यूबीएमएससी में मेडिकल ऑफिसर के 41 पदों के लिए भरें फॉर्म, 17 अप्रैल अंतिम तिथि

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएमएससी) ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
सरकारी नौकरी का मौका: डब्ल्यूबीएमएससी में मेडिकल ऑफिसर के 41 पदों के लिए भरें फॉर्म, 17 अप्रैल अंतिम तिथि

कोलकाता, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में शानदार करियर बनाने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। पश्चिम बंगाल नगर सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएमएससी) ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल) के कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

डब्ल्यूबीएमएससी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस डिग्री और मेडिकल काउंसिल में विधिवत पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसी के साथ डीपीएच/एमडी (कम्युनिटी मेडिसिन)/एमडी (पीएसएम) जैसी पोस्ट-ग्रेजुएशन योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, कैंडिडेट्स के पास चिकित्सा क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव/जन स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य अनुभव का भी होना चाहिए।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 17 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनालिटी टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी आरओपीए-2019 के वेतन स्तर 16 के अनुसार प्रति माह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 200 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 50 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डब्ल्यूबीएमएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी