Aapka Rajasthan

सरकारी नौकरी का अवसर: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 7 जुलाई से शुरू

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल रिक्त 1,182 पदों पर भर्ती के लिए देश के पात्र नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
 
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 रिक्तियों में सामान्य चयन के 1,000 और विशेष चयन के 182 पद शामिल हैं। गन्ना पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) के 1,000 पदों में अनारक्षित के 402, अनुसूचित जाति के 210, अनुसूचित जनजाति के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के 272 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 100 पद शामिल हैं। वहीं, गन्ना पर्यवेक्षक (विशेष चयन) के 182 पदों में अनुसूचित जाति के 8, अनुसूचित जनजाति के 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 156 पोस्ट शामिल हैं।

यूपी में जारी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में त्रुटि को सुधारने का विंडो 4 अगस्त तक सक्रिय रहेगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर संचालन में डीओईएसीसी (डोएक) सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया सीसीसी प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसी के साथ सभी आवेदकों के पास यूपीएसएसएससी द्वारा जारी वैध पीईटी-2025 स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना में चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी