Aapka Rajasthan

दिल्ली: सरकारी कर्मचारी से लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका जिले में पुलिस ने सरकारी कर्मचारी से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई करीब 11 ग्राम वजन की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
 
दिल्ली: सरकारी कर्मचारी से लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका जिले में पुलिस ने सरकारी कर्मचारी से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई करीब 11 ग्राम वजन की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 फरवरी की रात पीएसआर में फोन आया, जिसमें कॉलर ने सूचना दी कि उसके साथ मारपीट कर चेन छीन ली गई है। लूट की सूचना मिलते ही एसआई राजेश कुमार पुलिस स्टाफ के साथ द्वारका मोड़ स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।

भगवती गार्डन एक्सटेंशन, मोहन गार्डन निवासी पीड़ित अभिषेक हुड्डा (30) ने बताया कि वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। जब वह द्वारका मोड़ पर मोरसाब रेस्टोरेंट के पास पहुंचे, तभी तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया, मारपीट की और उनकी सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित के बयान पर एसआई राजेश कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एक दिन तक अपराधियों की जानकारी न मिलने पर जांच एसएचओ मुकेश अंतिल को सौंप दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया कि एसीपी नजफगढ़ प्रकाश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर मुकेश अंतिल, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, राकेश और धर्मेंद्र शामिल थे।

इसके बाद पुलिस टीम ने बिंदापुर, रणहोला और मोहन गार्डन इलाके में लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपी मोहर सिंह (28), गोरव उर्फ गोलू (22) और करण (19) को गिरफ्तार किया। सभी निवासी मोहन गार्डन, दिल्ली के रहने वाले हैं और कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए चोरी और लूट करते थे।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, मोहर सिंह पहले 14 मामलों में और गोरव उर्फ गोलू दो मामलों में संलिप्त रह चुका है। मामले की आगे की जांच जारी है। इसके अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही पूरे ग्रुप को गिरफ्तार किया जाएगा।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी