Aapka Rajasthan

आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 78 पदों पर वैकेंसी, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पज व्हीकल (सीएससी एसपीवी), जिसे सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के रूप में जाना जाता है, ने अलग-अलग राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 78 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
 
आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 78 पदों पर वैकेंसी, 20 अप्रैल तक करें आवेदन

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कॉमन सर्विस सेंटर स्पेशल पर्पज व्हीकल (सीएससी एसपीवी), जिसे सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के रूप में जाना जाता है, ने अलग-अलग राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 78 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सामान्य सेवा केंद्र विशेष प्रयोजन वाहन) ने राज्यवार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के जिन 78 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, उनमें बिहार से 14, गोवा से 1, पंजाब से 8, उत्तर प्रदेश से 30, उत्तराखंड से 1 और महाराष्ट्र से 24 पद शामिल हैं।

सुपरवाइजर/ऑपरेटर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पद के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 साल का आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई (यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा आधार सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत परीक्षण एवं प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/पर्यवेक्षक प्रमाणपत्र होना चाहिए।

इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान भी होना चाहिए। वहीं, अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल निर्धारित की गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित निकालकर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/पीएम