सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पदों पर नौकरी का अवसर, इस दिन वॉक-इन-इंटरव्यू
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। राजधानी दिल्ली स्थित सरकारी अस्पताल, पंडित मदन मोहन मालवीय हॉस्पिटल (पीएमएमएमएच) ने सीनियर रेजिडेंट के विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
पीएमएमएमएच ने जिन पदों पर वैकेंसी निकाली है, उनमें रेडियोलॉजी और पेडियाट्रिक्स के 1-1, सर्जरी, ओपथैल्मोलोजी और ऑर्थोपेडिक्स के 2-2, और एनेस्थीसिया और ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकॉलोजी के 4-4 पद शामिल हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस के साथ-साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और अनुभव का होना भी अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-11 के तहत होगी।
पीएमएमएमएच की ओर से जारी पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 1 अप्रैल को पंडित मदन मोहन मालवीय हॉस्पिटल में सुबह 09.00 बजे से 11.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाएं। इसी के साथ उम्मीदवार भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पीएमएमएमएच की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद जारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
