Aapka Rajasthan

सपा सरकार में दलितों का सबसे ज्यादा शोषण हुआ, अखिलेश यादव पहले अपने गिरेबान में झांकें: अनिल राजभर

लखनऊ, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के नेता कभी अपने अंदर झांककर नहीं देखते। पूरा उत्तर प्रदेश इस बात को जानता है और दलित समुदाय का बच्चा-बच्चा इस सच्चाई से वाकिफ है कि जब-जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार रही है, तब-तब दलितों का सबसे ज्यादा शोषण और उत्पीड़न हुआ है।
 
लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के गुंडों ने दलित माताओं और बहनों के मान-सम्मान पर हमले किए और उनकी जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश की। अनिल राजभर ने कहा कि सपा के नेता यह भी भूल गए हैं कि उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भूमाफिया तक कह दिया था। क्या यह दलित समाज और देश का अपमान नहीं था? अखिलेश यादव को दूसरों पर टिप्पणी करने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए।

भाजपा के चुनावी अभियान को लेकर अनिल राजभर ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन से भाजपा की तैयारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। पार्टी ने जिस तरह जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारी शुरू की है और उसे आम जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार 2017 की पुनरावृत्ति करते हुए 2022 से भी बड़ी और मजबूत सरकार बनाएगी। इस तरह के गठबंधन से भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। समाजवादी पार्टी को पहले अपनी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया की ओर से लगातार दिए जा रहे बयानों से साफ है कि पार्टी घबराई हुई है और अविश्वास का शिकार हो चुकी है। उसे अपने ऊपर भरोसा नहीं है, इसलिए उसके नेता तरह-तरह के बयान दे रहे हैं।

अनिल राजभर ने आगे कहा कि अगर सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर भी भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं, तब भी पार्टी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कार्यकर्ताओं को ऐसी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का मंत्र दे चुके हैं। भाजपा के चुनावी अभियान पर विपक्षी गठबंधन का कोई असर नहीं पड़ेगा और प्रदेश में पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनना तय है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी