Aapka Rajasthan

सपा के घोषणा पत्र का एक ही एजेंडा 'मुस्लिम तुष्टीकरण और हिंदू दंडीकरण' : भाजपा नेता गौरव वल्लभ

नई दिल्ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक ही घोषणा पत्र है-मुसलमानों का तुष्टीकरण और हिंदुओं का दंडीकरण। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र तो तब लागू होता है, जब आप (अखिलेश यादव) सरकार बनाते हैं।
 

नई दिल्‍ली, 26 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का एक ही घोषणा पत्र है-मुसलमानों का तुष्‍टीकरण और हिंदुओं का दंडीकरण। उन्‍होंने कहा कि घोषणापत्र तो तब लागू होता है, जब आप (अखिलेश यादव) सरकार बनाते हैं।

भाजपा नेता गौरव वल्‍लभ की यह प्रतिक्रिया समाजवादी पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी करने के बाद आया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का घोषणापत्र दो लाइनों में समेटा जा सकता है। अखिलेश जी, आप इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं? घोषणापत्र तो तब लागू होता है जब आप सरकार बनाते हैं। उत्तर प्रदेश की जनता ने तो पहले ही 'डबल इंजन' सरकार को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है और वह भी एक मजबूत जनादेश के साथ।"

उन्‍होंने कहा कि आपका घोषणा पत्र बच्‍चे-बच्‍चे तक पहुंचा हुआ है। आपका प्रयास विफल होना तय है, उन्‍होंने एक कहावत कहते हुए कहा कि न नौ मन तेल होगा-न राधा नाचेगी। इसलिए आराम करिए। मैंने जो कहा है उसी के अनुरूप अपना काम कीजिए।

इसी बीच,भाजपा नेता ने कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा सांसद इमरान मसूद को कम बोलने की नसीहत देने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद पर तंज कसते हुए कहा कि किसी पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष एक नेता को कह रहा है कि तुम चुपचाप रहो कम बोलो। इमरान मसूद सांसद हैं तो इन बातों से ठेस जरूर पहुंची होगी। अगर नहीं पहुंची तो पहुंचनी चाहिए। उन्‍हें पुन: कांग्रेस से त्‍यागपत्र देकर समाजवादी पार्टी में जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की बात को इमरान मसूद गंभीरता से जरूर लेंगे।

--आईएएनएस

एएसएच/वीसी