Aapka Rajasthan

संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 2 फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 मेंस टीम

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-17 मेंस टीम 17 और 21 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 2 दोस्ताना मैच खेलेगी। यह मुकाबले थाईलैंड के समुत प्राकन स्थित विंडमिल फुटबॉल क्लब में आयोजित होंगे।
 
संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 2 फ्रेंडली मैच खेलेगी भारत की अंडर-17 मेंस टीम

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय अंडर-17 मेंस टीम 17 और 21 अप्रैल को संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 2 दोस्ताना मैच खेलेगी। यह मुकाबले थाईलैंड के समुत प्राकन स्थित विंडमिल फुटबॉल क्लब में आयोजित होंगे।

एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 के लिए भारत और यूएई की तैयारियों का हिस्सा है। दोस्ताना मैच बंद दरवाजों के पीछे खेले जाएंगे। दोनों मैच बैंकॉक के पास समुत प्राकन में विंडमिल फुटबॉल क्लब में भारतीय समय के अनुसार शाम 4.30 बजे से शुरू होंगे। 24 सदस्यीय ब्लू कोल्ट्स का दस्ता बुधवार 15 अप्रैल को थाईलैंड पहुंच गया है।

पिछले महीने, बिबियानो फर्नांडीस की टीम ने थाईलैंड के लोपबुरी में थाईलैंड (2-2), इंडोनेशिया (3-0 से जीत) और कोरिया गणराज्य (1-2 हार) के खिलाफ तीन मैत्री मैच खेले थे। इसके बाद ब्लू कोल्ट्स ने कोलकाता में अपना प्रशिक्षण शिविर जारी रखा।

जेद्दा में एएफसी यू17 एशियन कप में भारत ग्रुप डी में 6 मई को ऑस्ट्रेलिया, 10 मई को उज्बेकिस्तान और 13 मई को डीपीआर कोरिया से भिड़ेगा।

थाईलैंड में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मैत्रीपूर्ण मैचों के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: आलोक निषाद, मानसज्योति बरुआ, राजरूप सरकार।

डिफेंडर: अभिषेक कुमार मंडल, इंद्र राणा मगर, कोरू मेइतेई कोंथौजम, लॉमसांगजुआला, एमडी ऐमान बिन, मूसा आशिक सोफी, शुभम पूनिया।

मिडफील्डर: डल्लालमुऑन गैंगटे, डेनी सिंह वांगखेम, डायमंड सिंह थोकचोम, मुकुंदो सिंह निंगथौजम, नितीशकुमार मैतेई येंगखोम।

फॉरवर्ड: आदिल अमान, अजलान शाह ख, गुनलेइबा वांगखीराकपम, हीरंगनबा सेराम, लेसविन रेबेलो, रहान अहमद, राज सिंह वाहेंगबाम, वाशिंगटन सिंह नगांगोम, युवराज कदम।

हेड कोच: बिबियानो फर्नांडिस।

असिस्टेंट कोच: शुभम राभा।

गोलकीपिंग कोच: परशुराम सलवाड़ी।

भारत अंडर-17 पुरुष मैत्री मैच का कार्यक्रम:

17 अप्रैल: भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात बनाम भारत (शाम 4.30 बजे से)

21 अप्रैल: भारत बनाम संयुक्त अरब अमीरात (शाम 4.30 बजे से)

--आईएएनएस

आरएसजी