Aapka Rajasthan

संसद के विशेष सत्र से पहले शिवसेना ने लोकसभा सांसदों को जारी किया व्हिप, 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने का निर्देश

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। शिवसेना संसदीय दल की ओर से 27 नवंबर को जारी पत्र में सांसदों से 29 नवंबर की शाम तक नई दिल्ली पहुंचने को कहा गया है।
 

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। संसद के आगामी विशेष सत्र को लेकर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। शिवसेना संसदीय दल की ओर से 27 नवंबर को जारी पत्र में सांसदों से 29 नवंबर की शाम तक नई दिल्ली पहुंचने को कहा गया है।

केंद्र सरकार ने संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक बुलाया है। इस दौरान महत्वपूर्ण विधायी कार्य किए जाने की संभावना है। शिवसेना संसदीय दल ने सत्र की कार्यवाही में सभी सांसदों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए यह निर्देश जारी किया है।

इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को इस संबंध में पत्र भेजा है।

रिजिजू के अनुसार, 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा में महत्वपूर्ण सरकारी कार्यकाज होगा, जबकि 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा में संबंधित कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सत्र के दौरान सार्थक चर्चा में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण विधेयकों और देश से जुड़े विषयों पर विस्तृत बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी किसी महत्वपूर्ण विधायी कार्य के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाती है, तो यह संसदीय परंपरा के अनुरूप होता है।

रिजिजू ने कहा कि संसद का सुचारु संचालन सभी सांसदों की जिम्मेदारी है और सदन में विधेयकों तथा अन्य मुद्दों पर सहमति और असहमति, दोनों लोकतांत्रिक तरीके से व्यक्त की जा सकती हैं।

बता दें कि इस विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक को पेश करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने सांसदों को विशेष सत्र के दौरान संसद में मौजूद रहने को कहा है। इसके साथ ही, इस विधेयक को लेकर सर्मथन जुटाने और देने का का भी सिलसिला तेज हो गया है।

--आईएएनएस

डीएससी