Aapka Rajasthan

विश्व दूरसंचार दिवस पर यूपी भाजपा अध्यक्ष बोले, संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यूपी भाजपा अध्यक्ष के अलावा मध्यप्रदेश, राज्यस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं।
 
विश्व दूरसंचार दिवस पर यूपी भाजपा अध्यक्ष बोले, संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। यूपी भाजपा अध्यक्ष के अलावा मध्यप्रदेश, राज्यस्थान, बिहार सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शुभकामनाएं दीं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग का संकल्प लें। इंटरनेट और आधुनिक संचार तकनीकें ज्ञान, नवाचार और विकास के नए द्वार खोल रही हैं। एक सशक्त, जागरूक एवं डिजिटल रूप से समृद्ध समाज के निर्माण में जनभागीदारी ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि सभी को विश्व दूरसंचार दिवस की शुभकामनाएं। संचार तकनीक ने दुनिया को जोड़ने और विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर उन सभी नवाचारों, तकनीकों और प्रयासों को नमन, जिन्होंने संवाद को सरल, तेज और प्रभावी बनाया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि संचार क्रांति ने विभिन्न माध्यमों से दूरियां समेटकर विश्व को परिवार जैसा बना दिया है। जीवन सहज हुआ है। इस अवसर पर उन सभी वैज्ञानिकों को नमन करता हूं, जिन्होंने संचार माध्यमों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्व दूरसंचार दिवस की सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल और संचार क्रांति के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज आधुनिक दूरसंचार व्यवस्था देश की प्रगति, सुशासन और जनसुविधाओं का मजबूत आधार बन रही है। प्रदेश सरकार भी उत्तराखंड में संचार सेवाओं को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के प्रत्येक गांव तक बेहतर दूरसंचार सुविधाएं पहुंचाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संचार विभाग से जुड़े समस्त कर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर संचार व्यवस्था एवं डिजिटल कनेक्टिविटी विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में डिजिटल एवं संचार तकनीकों के निरंतर विस्तार से सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं देश के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी एवं पारदर्शी रूप से पहुंच रही हैं।

बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने लिखा कि वैश्विक संपर्क, डिजिटल क्रांति और आधुनिक तकनीकी नवाचार के प्रतीक विश्व दूरसंचार दिवस एवं सूचना समाज दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। आज के इस डिजिटल युग में दूरसंचार ने न केवल संचार को सुगम बनाया है, बल्कि देश के सुदूर क्षेत्रों तक सुशासन, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम भी बना है।

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा कि दूरसंचार तकनीक ने देश के गांव-गांव और हर व्यक्ति को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज डिजिटल युग में संचार केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और प्रगति की नई पहचान बन चुका है। आधुनिक दूरसंचार व्यवस्था ने शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और जनसेवाओं को नई गति प्रदान की है तथा आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत के निर्माण को मजबूत आधार दिया है। आइए, विश्व दूरसंचार दिवस के अवसर पर हम तकनीक के सकारात्मक उपयोग और डिजिटल सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करें।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि विश्व दूरसंचार दिवस हमें यह संदेश देता है कि संचार केवल तकनीक नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। आइए, डिजिटल कनेक्टिविटी को जन-जन तक पहुंचाकर समावेशी विकास का संकल्प लें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन में भारत का दूरसंचार क्षेत्र आज डिजिटल क्रांति का मजबूत आधार बन चुका है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम