Aapka Rajasthan

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के 12,500 अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए : भास्कर भट्टाचार्य

हुगली, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवरात्रि के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री भास्कर भट्टाचार्य की ओर से दावा किया गया है कि सनातन धर्म के फिर से उभरने की वजह से बंगाल में 12,500 अतिरिक्त दुर्गा पूजाएं हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रेजीनगर उपचुनाव में मुस्लिम समुदाय ने भाजपा का समर्थन किया। साथ ही, उन्होंने दिल्ली में ममता बनर्जी की राजनीतिक गतिविधियों और सीजेपी के साथ उनके कथित जुड़ाव की आलोचना की।
 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए भास्कर भट्टाचार्य ने कहा, "सनातन धर्म जाग गया है; इस बार बंगाल में 12,500 अतिरिक्त दुर्गा पूजाएं आयोजित की गई हैं। पहले जो लोग सनातन धर्म को लेकर आगे बढ़ना चाहते थे, उनको हाईकोर्ट में जाना पड़ता था। अब हम लोग हाईकोर्ट नहीं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सबको बता दिया है कि अब बंगाल में पूजा किया जाएगा, इसके बाद उत्सव मनाया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "पूजा के बाद कोई उत्सव होता है तो वो भी शरद ऋतु में होता है। इन लोगों (विपक्ष) ने जानबूझकर पूजा को कन्वर्ट करके उत्सव बना दिया था जिससे कि लोग पूजा से दूर हो जाएं। हम लोग ऐसा नहीं चाहते हैं, हम लोग पूजा ही करेंगे। पूजा को पूजा की तरह किया जाएगा। पूजा को लेकर उत्सव हो सकता है लेकिन उत्सव को लेकर पूजा नहीं हो सकता।"

रेजीनगर उपचुनाव के परिणाम और हुमायूं कबीर को लेकर भास्कर भट्टाचार्य ने कहा, "चुनाव के पहले बोला गया था कि हम लोग 70 प्रतिशत हैं, 30 प्रतिशत को नदी में बहा देंगे। वे लोग अब जेल जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके इलाके रेजीनगर में जहां 64 प्रतिशत वे लोग ही हैं, वहां भाजपा 70 हजार मतों से जीती है। हम लोग तो 30 प्रतिशत ही थे, बाकी लोग कहां से आ गए? वे लोग अपनी जगह को मजबूत करने में विफल हो गए। उन लोगों को भी पता है कि अगर उनका विकास होगा तो भाजपा करेगी।"

ममता बनर्जी के सीजेपी का समर्थन करने पर भास्कर भट्टाचार्य ने कहा, "अगर वे लोग प्रदर्शन नहीं करेंगे तो उनके साथ जो लोग हैं, वे कैसे रहेंगे। प्रधानमंत्री के खिलाफ वे लोग लगे हुए हैं। विफल हो जाएंगे कुछ नहीं कर पाएंगे।" दुर्गा पूजा को लेकर उन्होंने कहा, "हमारी सरकार में कोई बाधा नहीं है। सनातनी लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। इस बार गणपति पूजा कितने भव्य तरीके से हुई। इससे पहले ऐसा नहीं देखा गया था। हम लोगों को जागरूक करना चाहते थे; सभी जागरूक हो गए हैं। अब सनातनी खुद से करेंगे।"

--आईएएनएस

एसडी/पीएम