Aapka Rajasthan

सम्राट चौधरी के एनकाउंटर वाले बयान पर एनडीए एकजुट, कहा- 'अपराधियों की सूची में कोई जाति विशेष नहीं'

पटना, 22 मई (आईएएनएस)। बिहार में पुलिस एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की टिप्पणी के बाद सत्तापक्ष के नेताओं ने उनका समर्थन किया है। एनडीए नेताओं ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। विपक्ष सिर्फ मुख्यमंत्री के शब्दों को तोड़ मरोड़कर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान, एनडीए नेताओं ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा।
 
बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने अपराधियों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री ने सही कहा है। कानून का राज स्थापित करने का संकल्प है। अगर कोई कानून को चुनौती देगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।"

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, "मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है कि बिहार में पुलिस अपराधियों की जाति पूछकर गोली नहीं चलाती है। विपक्ष सिर्फ उनके शब्दों को तोड़ मरोड़कर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है। विपक्ष अपराधियों की हिमायत के लिए इतना परेशान क्यों है। अपराध नियंत्रण और उन्मूलन को लेकर बिहार पुलिस ने बड़े काम किए हैं, लेकिन यह भी पूछने की जरूरत है कि उन पर तेजस्वी यादव किन वजहों से बार-बार सवाल खड़े कर रहे हैं।"

जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाइयां हुई हैं, सूची से भी स्पष्ट है कि उसमें किसी जाति विशेष का नाम नहीं है, जिस तरह तेजस्वी यादव आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराधियों को अपराध छोड़ना होगा, अन्यथा बिहार छोड़कर जाना होगा।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "आज भी जहानाबाद में एक मुठभेड़ हुई है। अपराधियों को यह कड़ा संदेश दिया जाना चाहिए कि गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा। पुलिस को भी सख्ती से जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। अगर बिहार में अपराधी हैं, तो उन्हें अपराध छोड़ देना चाहिए, वरना उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कल भी यह साफ कर दिया था कि किसी भी हाल में बिहार में अपराध की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

--आईएएनएस

डीसीएच/