समीर भर्ती 2026 : प्रोजेक्ट फेलो सहित 140 पदों पर आवेदन जारी, 15 नवंबर अंतिम तिथि
मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाली एक स्वायत्त संस्था, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर), जो रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) और माइक्रोवेव तकनीक के क्षेत्र में एक प्रमुख अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) प्रयोगशाला है, ने संविदा के आधार पर मुंबई/नवी मुंबई में अपने अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के तहत पात्र उम्मीदवारों की 140 विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
समीर की ओर से जारी 140 रिक्तियों में प्रोजेक्ट फेलो - जीएएन/ईएम/एमडब्ल्यू एप्लिकेटर्स में पीएचडी का 1, प्रोजेक्ट फेलो - एमआरआई फिजिक्स/मैग्नेट्स/प्रोसेसिंग में पीएचडी का 1, सीनियर प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - आरएफ और एमडब्ल्यू के 4, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - आरएफ और एमडब्ल्यू के 2, प्रोजेक्ट साइंटिस्ट - इलेक्ट्रॉनिक्स/ईएक्सटीसी/ईसीई के 6, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर - आरएफ और एमडब्ल्यू का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर - इलेक्ट्रॉनिक्स/ईएक्सटीसी/ईसीई के 6, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर - सेफ्टी/लैब सेफ्टी का 1, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट - फिजिक्स के 3, प्रोजेक्ट इंजीनियर - आरएफ और एमडब्ल्यू के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर - इलेक्ट्रॉनिक्स/ईएक्सटीसी/ईसीई के 24, प्रोजेक्ट इंजीनियर - कंप्यूटर साइंस/आईटी के 6, प्रोजेक्ट इंजीनियर - सेफ्टी/लैब सेफ्टी के 2, प्रोजेक्ट इंजीनियर - इलेक्ट्रिकल का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर - मैकेनिकल के 5, प्रोजेक्ट एसोसिएट - फिजिक्स के 5, प्रोजेक्ट एसोसिएट - एटमॉस्फेरिक साइंस का 1, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (ए/बी/सी) - इलेक्ट्रॉनिक्स के 16, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (ए/बी) - फिजिक्स के 3, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (बी) - इलेक्ट्रिकल का 1, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (ए) - केमिकल का 1, प्रोजेक्ट साइंटिफिक असिस्टेंट (ए) - मैकेनिकल का 1, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए/बी/सी) - इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक के 16, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए/बी/सी) - फिटर के 12, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए/बी) - टर्नर के 2, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (ए/बी) - मशीनिस्ट के 2, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट (बी/सी) - इलेक्ट्रीशियन के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर - बीई/बीएच के साथ एमबीए (फुल-टाइम) के 3, सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - बीई/बीटेक के साथ एमबीए (फुल-टाइम) का 1, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव - बीएससी/बीकॉम/बीए के साथ एमबीए (फुल-टाइम) के 4, प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (ए) - बीएससी/बीकॉम/बीए के 3 और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट (बी) - बीएससी/बीकॉम/बीए के 2 पद शामिल हैं।
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार समीर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार पीएचडी, एमटेक, बीई/बीटेक, एमएससी, एमबीए, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा या एनटीसी और एनएसी के साथ आईटीआई होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 4 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
पदों के अनुसार, आवेदकों की अधिकतम आयु 25 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी 15 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा, ऑनलाइन साक्षात्कार/आमने-सामने साक्षात्कार और/या कौशल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पदों के अनुसार 21,000 से 55,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 नवंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। वहीं, ऑनलाइन साक्षात्कार 27 से 30 नवंबर 2026 के बीच और आमने-सामने साक्षात्कार 14 दिसंबर 2026 (प्रस्तावित) को आयोजित होने की संभावना है। स्किल टेस्ट/बातचीत की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि समीर की ओर से यह भर्ती संविदा के आधार पर 2 वर्ष या परियोजना की अवधि, जो भी पहले हो, के लिए की जाएगी।
--आईएएनएस
डीके/एबीएम
