Aapka Rajasthan

सांबा पुलिस ने ड्रग तस्करों पर कसा शिकंजा, हेरोइन रखने के आरोप में एक गिरफ्तार

श्रीनगर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की सांबा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई को तेज करते हुए शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने रामगढ़ पुलिस स्टेशन के इलाके में एक और ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने उसके पास से लगभग 30.42 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया।
 
सांबा पुलिस ने यह कार्रवाई विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर की, जहां रामगढ़ पुलिस स्टेशन की एक टीम ने राख रारा लिंक रोड के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया। इस दौरान टीम ने एक कार को रोका, जो जख से रारा की ओर जा रही थी। तलाशी और जांच के दौरान, गाड़ी के ड्राइवर के पास से लगभग 30.42 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ (चिट्टा) बरामद किया गया।

ड्रग तस्कर की पहचान विनोद कुमार (निवासी अंबारण, तहसील अखनूर, जिला जम्मू) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से नशीले पदार्थ और गाड़ी को भी जब्त कर लिया है। रामगढ़ पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।

बता दें कि यह कार्रवाई सांबा पुलिस के ड्रग-विरोधी अभियान के तहत की गई, जिसका मकसद ड्रग नेटवर्क को खत्म करना और जिले में नशीले पदार्थों की समस्या पर रोक लगाना है।

वहीं, सांबा के एसएसपी ने एक बार फिर जनता से अपील की है कि वे ड्रग तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों के बारे में नजदीकी पुलिस स्टेशन को विश्वसनीय जानकारी देकर ड्रग-विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जानकारी देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम