Aapka Rajasthan

सक्ती जिले के वेदांता प्लांट हादसे में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई तय : मंत्री लखन लाल देवंगन

रायपुर, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता प्लांट में हुए बड़े हादसे के बाद राज्य के उद्योग मंत्री लखन लाल देवंगन ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और कलेक्टर को 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और जो भी खामियां सामने आएंगी, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
मंत्री ने कहा कि यह एक दुखद घटना है। हादसे के वक्त वहां 32 लोग काम कर रहे थे। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। यदि जांच में अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। साथ ही, फैक्ट्री एक्ट के तहत कंपनी पर भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लगातार औद्योगिक इकाइयों की जांच करती रहती है और अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते हैं। इसके बावजूद इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। इसके अलावा, सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि फैक्ट्री मालिकों की ओर से भी पीड़ितों को उचित मुआवजा मिले।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा के तहत भी पीड़ितों को पेंशन और अन्य लाभ मिलेंगे। सरकार हर हाल में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

इस बीच, विपक्ष ने सवाल उठाए हैं कि वेदांता ग्रुप के प्लांट में यह दूसरी बड़ी घटना है, ऐसे में, क्या सुरक्षा मानकों का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा था। इस पर मंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, जबकि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई। खुद मैंने भी मुख्यमंत्री से बात की और जल्द ही वे मौके पर जाकर घायलों से मिलने के लिए अस्पताल और फैक्ट्री का दौरा करेंगे।

--आईएएनएस

वीकेयू/एबीएम