Aapka Rajasthan

साहिल वाकोडे मौत मामला: आईआईटी बॉम्बे ने मांगी माफी, कहा-जांच से पहले बयान देना गलत

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने अपने पहले बयान को लेकर माफी मांगी है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि 21 सितंबर की पिछली पोस्ट को फिर से शेयर कर रहे हैं और उसमें कही गई बातों के लिए माफी मांगते हैं।
 

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने अपने पहले बयान को लेकर माफी मांगी है। आईआईटी बॉम्बे ने कहा है कि 21 सितंबर की पिछली पोस्ट को फिर से शेयर कर रहे हैं और उसमें कही गई बातों के लिए माफी मांगते हैं।

संस्थान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "साहिल की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में हमारे पिछले संदेश में कही गई बातों के लिए हम माफी मांगते हैं। इस घटना से जुड़ी जानकारी और हालात अभी भी संबंधित अधिकारियों की जांच के दायरे में हैं। चल रही जांच को देखते हुए, उनकी मौत से पहले की घटनाओं के बारे में जानकारी देना या उनके बारे में कोई राय बनाना सही नहीं था, क्योंकि ये बातें अभी तक सही जांच प्रक्रिया के जरिए साबित नहीं हुई थीं।"

बीटेक दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद पिछले कई दिनों से छात्र संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था और संस्थान विवादों में घिरा हुआ था। इस बीच बुधवार को खबर आई कि आईआईटी बॉम्बे में रेगुलर क्लासेज फिर से शुरू हो गई हैं और कैंपस में अब कोई विरोध प्रदर्शन नहीं हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, आईआईटी बॉम्बे के कैंपस में 12,000 से ज्यादा छात्र और 700 से ज्यादा फैकल्टी सदस्य हैं। फिलहाल कैंपस के अंदर स्थिति सामान्य है।

वहीं, इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने साहिल के माता-पिता का बयान दर्ज किया था। अधिकारियों ने बताया कि उनसे और जानकारी लेने के लिए दोबारा पूछताछ की जाएगी।

एक अधिकारी ने बताया कि साहिल के पास आईफोन था और वह लॉक है। उसे खोलने के लिए टेक्निकल हेल्प ली जा रही है। फोन खुलने के बाद ही चैट, जीपीटी हिस्ट्री जैसी जानकारियां मिल पाएंगी, ताकि किए गए दावों की जांच की जा सके।

पुलिस ने यह भी बताया कि आईआईटी बॉम्बे में एससी-एसटी सेल और स्टूडेंट काउंसलिंग सेंटर मौजूद हैं। पुलिस इन दोनों जगहों पर पत्र देकर पूछेगी कि क्या साहिल ने कभी वहां कोई शिकायत की थी या उसकी काउंसलिंग हुई थी।

--आईएएनएस

एससीएच/पीएम