Aapka Rajasthan

रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 से पहले ऑफिशियल बॉल लॉन्च

हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) ने सोमवार को हैदराबाद में सीजन 2 की शुरुआत से पहले ऑफिशियल बॉल लॉन्च की। इस लॉन्च इवेंट में सभी 10 टीमों के कप्तान, रग्बी इंडिया के प्रेसिडेंट और लीग कमिश्नर राहुल बोस और सीएमओ सुजॉय गांगुली शामिल हुए। यह इवेंट गचीबोवली स्टेडियम में लीग शुरू होने से एक दिन पहले हुआ। लीग का आयोजन 6 से 28 जून के बीच होगा।
 
रग्बी प्रीमियर लीग सीजन 2 से पहले ऑफिशियल बॉल लॉन्च

हैदराबाद, 15 जून (आईएएनएस)। रग्बी प्रीमियर लीग (आरपीएल) ने सोमवार को हैदराबाद में सीजन 2 की शुरुआत से पहले ऑफिशियल बॉल लॉन्च की। इस लॉन्च इवेंट में सभी 10 टीमों के कप्तान, रग्बी इंडिया के प्रेसिडेंट और लीग कमिश्नर राहुल बोस और सीएमओ सुजॉय गांगुली शामिल हुए। यह इवेंट गचीबोवली स्टेडियम में लीग शुरू होने से एक दिन पहले हुआ। लीग का आयोजन 6 से 28 जून के बीच होगा।

इस सेरेमनी में पुरुषों की टीमों का प्रतिनिधित्व दिल्ली रेड्ज के कप्तान पैट्रिक ओडोंगो, हैदराबाद हीरोज के कप्तान मैनुअल मोरेनो, कोलकाता बंगा टाइगर्स के कप्तान रिकार्डो डुआर्टी, चेन्नई बुल्स के कप्तान सैंटियागो अल्वारेज, मुंबई ड्रीमर्स के कप्तान इम्पी विसर और बेंगलुरु ब्रेवहार्ट्स के कप्तान नगारोही मैकगार्वी-ब्लैक ने किया।

महिलाओं की टीमों का प्रतिनिधित्व दिल्ली रेड्ज की कप्तान ईडन किलगोर, कोलकाता बंगा टाइगर्स की कप्तान शिनिकवा लैम्प्रेक्ट, चेन्नई बुल्स की कप्तान चैंटेल मिएल और मुंबई ड्रीमर्स की कप्तान एबिगेल ब्राउन ने किया।

दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी-बेस्ड रग्बी सेवंस लीग, रग्बी प्रीमियर लीग साल 2025 में सफल डेब्यू सीजन के बाद 16 जून को फिर से शुरू हो रही है। रग्बी सेवंस की ग्रोथ और लोकप्रियता बढ़ाने के लिए साल 2024 में शुरू की गई इस लीग में शुरुआत में छह शहर-आधारित टीमें थीं। साल 2026 में चार टीमों वाली महिला प्रतियोगिता को शामिल करके इसका विस्तार किया गया है।

लॉन्च से पहले, लीग कमिश्नर राहुल बोस ने तेलंगाना रग्बी के छह लड़कों और छह लड़कियों के साथ मिलकर रग्बी का एक परिचयात्मक सत्र आयोजित किया, जिसमें खेल के पांच प्रमुख पहलुओं को समझाया गया:

आगे दौड़ें, पीछे पास करें: खिलाड़ी विपक्षी टीम की ट्राई लाइन की ओर बढ़ते हैं, लेकिन वे गेंद को केवल अपने साथियों को साइड में या पीछे की ओर ही पास कर सकते हैं।

टैकल कर गेंद पर कब्जा हासिल करें: रक्षात्मक खिलाड़ी गेंद लेकर आगे बढ़ रहे प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को टैकल कर उनकी आक्रमण की कोशिश को रोकते हैं।

टैकल होने के बाद गेंद छोड़ना जरूरी: टैकल होने पर खिलाड़ी को तुरंत गेंद को अपने पीछे रखना या छोड़ना होता है, ताकि उसके साथी खेल को आगे बढ़ा सकें।

टैक्टिकल हथियार के रूप में किक का इस्तेमाल: खिलाड़ी मैदान में बढ़त हासिल करने या आक्रमण के अवसर बनाने के लिए गेंद को आगे किक कर सकते हैं, जबकि उनके साथी गेंद पर दोबारा कब्जा जमाने के लिए उसका पीछा करते हैं।

ट्राई स्कोर करना ही लक्ष्य: खेल का मुख्य उद्देश्य गेंद को विपक्षी टीम की ट्राई लाइन के पार ले जाकर जमीन पर टिकाना होता है, जिससे 'ट्राई' के रूप में अंक हासिल किए जाते हैं।

--आईएएनएस

आरएसजी