Aapka Rajasthan

राइट्स लिमिटेड में 64 वर्ष वालों के लिए निकली भर्ती, असिस्टेंट टीम लीडर सहित 10 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड ने संविदा के आधार पर सहायक टीम लीडर (असिस्टेंट टीम लीडर) सहित 10 विभिन्न पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।
 

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (राइट्स) लिमिटेड ने संविदा के आधार पर सहायक टीम लीडर (असिस्टेंट टीम लीडर) सहित 10 विभिन्न पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

राइट्स लिमिटेड की ओर से जारी 10 रिक्तियों में असिस्टेंट टीम लीडर (पी-वे) का 1, असिस्टेंट टीम लीडर (टीआरडी और ओएचई) का 1, मैनेजर (वर्क्स) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (पी-वे) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (ब्रिज) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (वर्क्स) का 1, मैनेजर (टीआरडी और ओएचई) का 1, असिस्टेंट मैनेजर (टीआरडी और ओएचई) के 2 और असिस्टेंट मैनेजर (एस एंड टी) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि संबंधित रिक्तियों के लिए विज्ञापन के प्रकाशित होने की तारीख से 20 दिनों के अंदर तय की गई है। ऐसे जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें राइट्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय सीमा के अंदर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में अधिसूचना में दी गई आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल करना होगा।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विषय के अनुसार, असिस्टेंट टीम लीडर और मैनेजर पदों के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री एवं असिस्टेंट मैनेजर के लिए डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, कैंडिडेट्स के पास योग्यता प्राप्त करने के बाद प्रासंगिक क्षेत्र में 3 से 10 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 64 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन, मेरिट सूची, आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी अंतिम मूल वेतन (बेसिक पे) के 50 प्रतिशत पर तय की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि यह नियुक्ति पूरी तरह से संविदा के आधार पर शुरू में एक वर्ष की अवधि के लिए होगी, जिसे आपसी सहमति और उम्मीदवारों के संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन कार्य पूरा होने तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, चयनित कर्मचारियों की पोस्टिंग नावा सिटी, जिला डीडवाना-कुचामन, राजस्थान होगी।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम