Aapka Rajasthan

रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, तलाशी में 3.31 लाख नकद व विदेशी मुद्रा बरामद

सुंदरगढ़, 13 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा विजिलेंस ने सुंदरगढ़ जिले के बडागांव पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई अरूपा नंदा दास को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
 
रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, तलाशी में 3.31 लाख नकद व विदेशी मुद्रा बरामद

सुंदरगढ़, 13 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा विजिलेंस ने सुंदरगढ़ जिले के बडागांव पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआई अरूपा नंदा दास को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस के अधिकारियों के अनुसार एएसआई अरूपा ने एक ढाबा मालिक से उसके खिलाफ दर्ज मामले में मदद करने और उसके व्यवसाय को बिना किसी बाधा के चलाने देने के बदले यह रिश्वत ली थी। विजिलेंस की टीम ने पहले से शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई अरूपा नंदा दास की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने तुरंत आरोपी एएसआई से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। यह तलाशी भुवनेश्वर और बडागाँव स्थित उनके सरकारी क्वार्टरों सहित अन्य स्थानों पर की गई। तलाशी के दौरान अधिकारियों को 3.31 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई, जिसे जब्त कर लिया गया। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद विजिलेंस अधिकारियों ने आय के स्रोतों की भी जांच शुरू कर दी है।

तलाशी के दौरान यह भी सामने आया कि एएसआई ने पिछले वर्ष मई में वियतनाम की यात्रा की थी। जांच के दौरान उनके पास से वियतनाम व नेपाल की कुछ विदेशी मुद्राएं भी बरामद की गईं, जिन्हें भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इन विदेशी मुद्राओं के स्रोत और उपयोग के बारे में भी जांच की जा रही है।

इस मामले में ओडिशा विजिलेंस ने राउरकेला विजिलेंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया है। आरोपी एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तारी के बाद अरूपा नंदा दास को अदालत में पेश किया जाएगा।

विजिलेंस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के दौरान यदि और साक्ष्य सामने आते हैं तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसकी भी जांच की जाएगी कि विदेशी मुद्रा कहां से आई और कौन-कौन लोग इस धांधली में शामिल हैं।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम