Aapka Rajasthan

ऋषभ पंत का एलएसजी के लिए कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर कैसा प्रदर्शन रहा है?

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। आईपीएल 2026 में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पंत ने एलएसजी प्रबंधन से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। एलएसजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने की आधिकारिक जानकारी दी।
 
ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में एलएसजी ने 27 करोड़ में खरीदकर उन्हें लीग के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था। एलएसजी ने उन्हें आईपीएल 2025 में इस उम्मीद के साथ कप्तानी सौंपी कि बाएं हाथ का यह विकेटकीपर-बल्लेबाज न सिर्फ लंबे समय तक इस भूमिका में टीम के साथ रहेगा, बल्कि खिताब भी दिलाएगा।

एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि अगले 10 साल बाद लीग में पंत की सफलता बतौर कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा की तरह होगी, जो अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस (एमआई) को पांच-पांच आईपीएल खिताब दिला चुके हैं। गोयनका की पंत को लेकर की गई भविष्यवाणी और उनसे की गई उम्मीद फिलहाल सफल नहीं रही है। पिछले 2 सालों में पंत एलएसजी के लिए बतौर कप्तान और बल्लेबाज असफल रहे हैं।

पहले कप्तानी की बात करें तो आईपीएल 2025 में सातवें स्थान पर रही एलएसजी पंत की कप्तानी में 14 मैचों में 6 जीत सकी थी, जबकि 8 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2026 में बतौर कप्तान पंत का प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ अंकतालिका में दसवें स्थान पर रही।

अगर पंत की बल्लेबाजी की बात करें तो आईपीएल 2025 में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 24.45 की औसत से 269 रन बनाए थे। आईपीएल 2026 में पंत ने 14 मैचों की 13 पारियों में 1 अर्धशतक लगाते हुए 28.36 की औसत से 312 रन बनाए थे। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में जुड़े पंत का बतौर बल्लेबाज और कप्तान बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा। देखना होगा कि अगले सीजन क्या वे एक खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ जुड़े रहेंगे या नहीं।

--आईएएनएस

पीएके