Aapka Rajasthan

रेवंत रेड्डी के ‘हाइड्रा’ और ‘हिटलर’ बयान पर विवाद, पिनाराई विजयन ने की कड़ी आलोचना

तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘हाइड्रा’ और ‘हिटलर’ से जुड़े कथित बयान को लेकर केरल में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर केरल के विपक्षी नेता पिनाराई विजयन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
 
रेवंत रेड्डी के ‘हाइड्रा’ और ‘हिटलर’ बयान पर विवाद, पिनाराई विजयन ने की कड़ी आलोचना

तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के ‘हाइड्रा’ और ‘हिटलर’ से जुड़े कथित बयान को लेकर केरल में सियासी विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर केरल के विपक्षी नेता पिनाराई विजयन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

पिनाराई विजयन ने रेवंत रेड्डी के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक समाज का मजाक उड़ाने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे विचार व्यक्त करना बेहद शर्मनाक है।

विजयन ने कहा, ''कांग्रेस के पास ऐसा मुख्यमंत्री होना शर्मनाक है जो खुले तौर पर दुनिया के सबसे बड़े फासीवादी हिटलर की प्रशंसा करता है।'' उन्होंने यह भी दावा किया कि रेवंत रेड्डी का पूर्व आरएसएस से जुड़ा बैकग्राउंड भी इस तरह के बयान का कारण हो सकता है।

विवाद की शुरुआत रेवंत रेड्डी के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर ‘हाइड्रा’ सिस्टम का जिक्र करते हुए हिटलर से प्रेरणा लेने की बात कही थी। इस पर विपक्ष ने गंभीर आपत्ति जताई है।

उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में इस तरह की तुलना और भाषा का इस्तेमाल अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि इसे केवल जुबानी गलती नहीं माना जा सकता, बल्कि यह एक गंभीर राजनीतिक संकेत है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की कार्यशैली और विचारधारा पर भी सवाल उठते हैं, और यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह घटना कांग्रेस की आंतरिक विचारधारा को भी उजागर करती है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने स्वीकार किया कि उन्होंने जर्मन तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से प्रेरणा लेकर कुख्यात हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (हाइड्रा) का गठन किया था। उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित 'द हिंदूज हडल: इंडिया इन डायलॉग' नामक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बात कही थी। इस विवाद शुरू हो गया।

रेवंत रेड्डी के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पलटवार करते हुए रेवंत रेड्डी से माफी मांगने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने तेलांगना के मुख्यमंत्री का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, "कांग्रेस की खतरनाक ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई। रेवंत रेड्डी खुलेआम शेखी बघार रहे हैं कि हिटलर ने उन्हें हाइड्रा बनाने के लिए प्रेरित किया। वह हैदराबाद में अपने द्वारा किए गए विध्वंसों की तुलना ईरान और इजराइल जैसे युद्धग्रस्त देशों में किए गए विध्वंसों से कर रहे हैं, जो उनके नेता राहुल गांधी की भाषा की प्रतिध्वनि है। आपातकाल से लेकर हिटलर तक कांग्रेस ने हमेशा जनता की आवाज दबाई है। रेवंत रेड्डी को शर्म से अपना सिर झुकाना चाहिए और तेलंगाना की जनता से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।"

--आईएएनएस

एएमटी/पीएम