Aapka Rajasthan

रेजीनगर उपचुनाव मतदान के दौरान हुई धांधली, भाजपा तो जीतेगी ही : कांग्रेस उम्मीदवार

मुर्शिदाबाद, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बीच कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल्लाहिल काफी ने वोटिंग में धांधली और ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग की है।
 
अब्दुल्लाहिल काफी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पहले ही कहा था कि भाजपा बड़े वोटों के अंतर से जीतेगी और अब वही होता दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं और मुर्शिदाबाद में जो अपराधी तत्व हैं, वे उनके साथ मिले हुए हैं। उनके इशारे पर ही पुलिस-प्रशासन के सहयोग से वोटों की चोरी की गई है।

अब्दुल्लाहिल काफी ने कहा, "जो मुख्यमंत्री के साथ मिले-जुले लोग हैं, उनके साथ मिलकर फिर से यहां वोट चोरी हुई है। राहुल गांधी हर बार कहते हैं कि वोट चोरी हो रही है और यहां यह बात साबित हो गई है। सागरदिघी इलाके में मतदान के दौरान धांधली हुई। कई जगहों पर ईवीएम मशीनों को लूटा गया और सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ की गई।"

कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा, "हम चाहते हैं कि यह पूरा चुनाव रद्द किया जाए। आखिर यह कैसा मतदान है, जहां सब कुछ पहले से तय लगता है?"

अपनी स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तक की गिनती में वह दूसरे स्थान पर चल रहे हैं और पहले स्थान से काफी अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा को जिताने के लिए सुनियोजित तरीके से वोटों का हेरफेर किया जा रहा है।

काफी ने कहा, "हमारे पास एक टेबल का रिकॉर्ड आया है, जहां 750 से ज्यादा वोट पड़े हैं, जिनमें से 90 प्रतिशत वोट भाजपा को दिखाए जा रहे हैं। यह कैसे संभव है? 43 वोट ही दूसरी पार्टियों को मिले हैं। यह साफ तौर पर धांधली है।"

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस