Aapka Rajasthan

रीति तिवारी की टीम ने एकम बावा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'झूठे दावों के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई'

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 20' के घर में रीति तिवारी लगातार चर्चा में हैं, लेकिन इस समय उनके शो से ज्यादा उनके परिवार से जुड़ा विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। पंजाबी सिंगर एकम बावा ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं।
 

मुंबई, 28 सितंबर (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 20' के घर में रीति तिवारी लगातार चर्चा में हैं, लेकिन इस समय उनके शो से ज्यादा उनके परिवार से जुड़ा विवाद सुर्खियां बटोर रहा है। पंजाबी सिंगर एकम बावा ने हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर कई गंभीर दावे किए हैं।

एकम खुद को रीति का एक्स-स्टेपफादर बताते हैं और उन्होंने रानी के साथ रिश्ते और शादी का दावा भी किया है। अब इन आरोपों पर रीति तिवारी की टीम ने अपना पक्ष रखा है।

दरअसल, रीति तिवारी की टीम ने उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक बयान जारी करते हुए एकम बावा के दावों को झूठा बताया और कहा कि उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रीति तिवारी की टीम ने पोस्ट में लिखा, ''हम एकम बावा द्वारा रीति तिवारी और उनके परिवार के खिलाफ किए गए झूठे दावों को अलग-अलग मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैलाए जाने से निराश हैं। रीति अभी 'बिग बॉस 20' के घर में हैं और खुद इन आरोपों का जवाब नहीं दे सकतीं। हम मीडिया से रिक्वेस्ट करते हैं कि ऐसे बदनाम करने वाले दावों को बढ़ाने से पहले फैक्ट्स वेरिफाई करें और परिवार को अपनी बात कहने का पूरा मौका दें। इन आरोपों के संबंध में एकम बावा के खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।''

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एकम बावा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रीति और उनकी मां रानी तिवारी को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। अपने एक वीडियो में उन्होंने दावा किया था कि वह 2020 से 2022 तक रानी तिवारी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और बाद में 18 फरवरी 2022 को दोनों ने शादी की। 2020 से 2025 तक वह रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे थे।

एकम ने अपने वीडियो में रानी और रीति के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और इन्हें अपने दावों के सबूत के रूप में दिखाया था।

एकम बावा ने इसके बाद कथित तौर पर लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना और धमकियों का सामना करने का आरोप लगाया। उन्होंने रानी तिवारी पर मारपीट करने का भी दावा किया और कहा कि उनके पास इससे जुड़ा वीडियो भी है। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी और इसके बाद उन्हें करीब 12-13 दिन अस्पताल में रहना पड़ा।

उनका कहना है कि उस मुश्किल समय में रानी और रीति ने उनका हाल नहीं पूछा, जबकि उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे।

एकम ने अपने करियर को लेकर भी रानी पर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उन्हें गाने और अपने करियर से जुड़े कई फैसले लेने से रोका जाता था और इन परिस्थितियों की वजह से उनका करियर प्रभावित हुआ। वह कई महीनों तक अपने कमरे में बंद रहे और लोगों से दूर हो गए। बाद में तलाक की बात करने पर कथित तौर पर उनके नंबर ब्लॉक कर दिए गए।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम