Aapka Rajasthan

आरबीआई जॉब अलर्ट : मेडिकल कंसल्टेंट बनने का मौका, डेडलाइन 20 अप्रैल

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का एकमात्र और सबसे बड़ा केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आरबीआई ने मेडिकल कंसल्टेंट (चिकित्सा सलाहकार) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
 
आरबीआई जॉब अलर्ट : मेडिकल कंसल्टेंट बनने का मौका, डेडलाइन 20 अप्रैल

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश का एकमात्र और सबसे बड़ा केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। आरबीआई ने मेडिकल कंसल्टेंट (चिकित्सा सलाहकार) के कुल 2 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

आरबीआई की ओर से जारी पदों के लिए ऑफलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय सालों का अनुभव होना भी आवश्यक है। वहीं, जनरल मेडिसिन में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री रखने वाले आवेदक भी आवेदन कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,000 रुपए प्रति घंटा होगी। इसी के साथ उम्मीदवारों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को एक लिफाफे में डालने के बाद 'क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, पटना - 800001' के पते पर तय लास्ट डेट के शाम 17:30 बजे या उससे पहले पोस्ट कर दें।

कैंडिडेट्स को भर्ती प्रक्रिया, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद, वहां संबंधित पद के लिए जारी डिटेल्ट नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम