Aapka Rajasthan

राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है : ट्रंप

बीजिंग, 25 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने भाषण दिया।
 

बीजिंग, 25 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया। इस मौके पर राष्ट्रपति ट्रंप ने भाषण दिया।

ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति शी चिनफिंग, श्रीमती फंग लीयुआन और चीनी प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों, मुझे इस खूबसूरत व्हाइट हाउस में आपका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस वर्ष मई में, मुझे पेइचिंग में एक प्रतिनिधिमंडल को लीड करने का मौका मिला था, जहां आपने हमारे प्रतिनिधिमंडल का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया था। अब, मेलानिया और मुझे वाशिंगटन में आपका स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। 2016 में मेरे पहली बार निर्वाचित होने के बाद से, राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मेरे बीच गहरी दोस्ती कायम हुई है। यह मित्रता आपसी सम्मान और दोनों देशों की जनता के मौलिक हितों पर आधारित है। राष्ट्रपति शी और मैं मिलकर काम करना जारी रखेंगे, दोनों देशों के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और श्रीमती फंग लीयुआन, इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए एक बार फिर धन्यवाद। अमेरिका में आपका स्वागत है।"

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/