Aapka Rajasthan

नई दिल्ली के मालवीय नगर की घटना अत्यंत हृदय विदारक : राष्ट्रपति मुर्मु

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को मालवीय नगर आग की घटना पर दुख व्यक्त किया। इसमें अब तक 20 लोगों की जान चली गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
 
नई दिल्ली के मालवीय नगर की घटना अत्यंत हृदय विदारक : राष्ट्रपति मुर्मु

नई दिल्ली, 3 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को मालवीय नगर आग की घटना पर दुख व्यक्त किया। इसमें अब तक 20 लोगों की जान चली गई है और दर्जनों घायल हो गए हैं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक बयान में कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद हृदय विदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग से हुई दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि दिल्ली के मालवीय नगर में एक दुखद आग की घटना में लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पोस्ट पर दुख जताते हुए लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड में कई लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि मालवीय नगर क्षेत्र में हुए दर्दनाक हादसे में कई नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।

भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि मालवीय नगर में हुई भीषण आग की घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। यह घटना सुबह 8:50 बजे की है। मैं खुद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 9:15 बजे से मौके पर मौजूद हूं। दिल्ली सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एम्बुलेंस सेवा सहित अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। उनकी त्वरित कार्रवाई की मदद से प्रभावित परिसर से कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। इस हृदयविदारक घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम