Aapka Rajasthan

रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापेमारी, छह युवक और दो युवतियां हिरासत में

रांची, 16 जून (आईएएनएस)। रांची के हरमू इलाके में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर छह युवकों और दो युवतियों को हिरासत में लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले के नेटवर्क तथा संचालकों की पहचान में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरमू स्थित बिजली कार्यालय के पीछे शिवम पैलेस नामक परिसर में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वहां छापेमारी की।
 
कार्रवाई के दौरान छह युवक और दो युवतियां मौके से मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिरासत में ली गई युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जा रही हैं, जबकि युवक रांची और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवतियों को यहां किस माध्यम से लाया गया और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि संबंधित भवन को कथित रूप से एक व्यक्ति ने किराये पर लेकर संचालित किया था। पुलिस उसकी भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। मौके से बरामद मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामग्री को जब्त कर जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अन्य संभावित आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पूछताछ और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यहां किस प्रकार की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं और इसमें किन-किन लोगों की संलिप्तता थी। उल्लेखनीय है कि रांची में पिछले कुछ समय के दौरान संदिग्ध देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों को लेकर कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। हाल के महीनों में लालपुर क्षेत्र में भी इसी तरह की शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई थी।

--आईएएनएस

एसएनसी/पीएम