Aapka Rajasthan

रामकृपाल यादव का दावा- बंगाल में भाजपा की सरकार तय, टीएमसी पर लगाया भ्रष्टाचार और घुसपैठियों के संरक्षण का आरोप

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार ही देखने को मिला है। इस बार जनता टीएमसी को उखाड़ फेंकेगी।
 
5 राज्यों के चुनावों पर मंत्री रामकृपाल यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "पांच राज्यों में चुनाव हो रहा है। एनडीए की सरकार बनकर रहेगी। खासकर बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है। 15 साल से बंगाल में कुशासन है। ममता बनर्जी की सरकार से लोग ऊब चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अत्याचार ही देखने को मिला है। बंगाल विकास से कोसों दूर चला गया है। जिस दिन मौका मिलेगा, जनता अपने मत के माध्यम से टीएमसी को उखाड़कर फेंक देगी।

घुसपैठियों के मुद्दे पर रामकृपाल यादव ने कहा, "बंगाल की सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देने में माहिर है। टीएमसी सरकार में राज्य के अंदर घुसपैठिए फल-फूल रहे हैं। हमारी सरकार आएगी तो उन घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा। हमारे देश की संपत्ति पर देश की जनता का अधिकार है, किसी बाहरी घुसपैठिए का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए भाजपा सरकार की ओर से सख्त कदम उठाए जाएंगे।"

बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर रामकृपाल यादव ने कहा, "जिस राज्य में न्यायिक अधिकारी सुरक्षित न हों, उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है। बंगाल में कानून का राज नहीं, गुंडों और अपराधियों का राज है। वहां संविधान को मानने वाला भी कोई नहीं है।"

वहीं, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के नेताओं में खींतचान पर मंत्री ने कहा, "लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। केजरीवाल को क्या परेशानी हुई है, इसके बारे में हम कुछ नहीं बोल सकते, लेकिन इतना निश्चित है कि वे अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुलाम बनाकर रखना चाहते हैं।"

--आईएएनएस

डीसीएच/