Aapka Rajasthan

राम मंदिर सभी लोगों की आस्था का केंद्र, दोषियों पर जांच के बाद होगी कार्रवाई: संजय झा

पटना, 26 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावे पर एफआईआर दर्ज होने पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राम मंदिर सभी लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह के मामलों में कानून अपना काम कर रहा है। जो लोग इस तरह का काम किए है उनको छोड़ा नहीं जाएगा, सरकार काम कर रही है।
 

पटना, 26 जून (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावे पर एफआईआर दर्ज होने पर राज्यसभा सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि राम मंदिर सभी लोगों की आस्था का केंद्र है और इस तरह के मामलों में कानून अपना काम कर रहा है। जो लोग इस तरह का काम किए है उनको छोड़ा नहीं जाएगा, सरकार काम कर रही है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले में दर्ज एफआईआर पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भगवान राम देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े हैं और राम मंदिर को लेकर पूरे देश में गहरा विश्वास है। यदि किसी ने इस मामले में गलत किया है तो सरकार ने जांच शुरू कर दी है और कार्रवाई की प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ निश्चित रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच पर भी टिप्पणी की। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है और इसकी जिम्मेदारी एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश को सौंपी गई है। इसके साथ ही एक आयोग का गठन भी किया गया है, जो पूरे मामले की विस्तृत जांच करेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

संजय झा ने यह भी कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और कानून के शासन को मजबूत करना एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नीतीश कुमार के कार्यकाल से ही यह प्राथमिकता रही है और वर्तमान नेतृत्व में भी इसे और मजबूत किया जा रहा है। सरकार किसी भी तरह के अपराध या अनियमितता पर समझौता नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इसके अलावा, कर्नाटक की गृह लक्ष्मी योजना में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा द्वारा सीबीआई जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय झा ने कहा कि उन्हें इस योजना की पूरी जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि वहां की सरकार से जुड़ी जो भी खबरें सामने आ रही हैं, वे फिलहाल सकारात्मक नहीं हैं। जब तक पूरा मामला सामने नहीं आता, तब तक इस पर विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम