Aapka Rajasthan

राम मंदिर दान मामले में एफआईआर दर्ज कर सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में की जाए जांच: अनूप अवस्थी

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दान और चढ़ावे के दुरुपयोग का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अनूप अवस्थी ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर राम मंदिर दान और चढ़ावे के दुरुपयोग मामले में स्वत: संज्ञान लेने की मांग की है। वकील अवस्थी ने मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में पहले एफआईआर दर्ज हो, फिर कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच हो।
 
पत्र में कहा गया है कि लोगों का विश्‍वास बनाए रखने के लिए एफआईआर दर्ज कर और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किए जाएं।

अनूप अवस्थी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पत्र याचिका में श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में दान और चढ़ावे के दुरुपयोग से जुड़े आरोपों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए एफआईआर दर्ज कर और एक स्वतंत्र और कोर्ट की निगरानी में जांच के लिए निर्देश जारी किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है। इसमें यह भी कहा गया है कि राम मंदिर से संबंधित दान निधि में कथित अनियमितताओं, दुरुपयोग या चोरी की हालिया खबरों ने भारत और विदेशों में श्रद्धालुओं के बीच चिंता पैदा कर दी है। इसमें यह भी कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक विशेष जांच दल- एसआईटी का गठन किया है, लेकिन एसआईटी का गठन अपने आप में अपर्याप्त है। जब तक संवैधानिक न्यायालय की देखरेख में जांच नहीं कराई जाती, तब तक श्रद्धालुओं के एक बड़े वर्ग को इसकी निष्पक्षता पर संदेह बना रह सकता है।

अनूप अवस्थी ने कहा कि इससे पहले भी दान का पैसा मिला था, लेकिन कभी इस पर किसी ने कोई प्रश्न नहीं उठाया था, लेकिन अब पूजा शुरू हो जाने के बाद जिस तरह से प्रश्न उठ रहा है और बात सामने आ रही है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि इसमें कुछ लोग शामिल हो सकते हैं। जो लोग राम मंदिर में हैं, उनमें से कई लोगों का बड़ा घर बन गया है, इसकी जानकारी मुझे हुई है। जो व्यवस्था चल रही है, उसमें कोई न कोई बड़े स्तर पर दोषी है।

उन्होंने कहा कि बस मैं यहीं कहना चाहता हूं कि लोगों के बीच कोई ऐसा संदेश न जाए कि कोई कुछ लोगों को बचा रहा है, इसके लिए जांच की जानी चाहिए।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी