Aapka Rajasthan

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले इकबाल अंसारी, भगवान राम में सबकी श्रद्धा है

अयोध्या, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले को लेकर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी।
 

अयोध्या, 18 जुलाई (आईएएनएस)। अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले को लेकर बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी ने प्रतिक्रिया दी।

इकबाल अंसारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि अयोध्या का इतिहास और श्रद्धा काफी महत्वपूर्ण है। अयोध्या में सदियों से लोग सरयू नदी में स्नान करते हैं। सावन में भगवान झूला झूलते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम में सबकी श्रद्धा है। लोग आ रहे हैं, स्नान कर रहे हैं और भगवान के दर्शन कर रहे हैं। जहां भगवान खेला करते थे, वहां भंडारा चल रहा है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ही देन है कि गलत करने वाले सलाखों के पीछे हैं। श्रद्धा से कोई खिलवाड़ी नहीं किया जा सकता। श्रद्धा से लोग दर्शन पूजा कर रहे हैं।

टिन्नू यादव और उसके भतीजे को पुलिस रिमांड पर लिए जाने के सवाल पर इकबाल अंसारी ने कहा कि सरकार और कानून अपना काम कर रही है। जिसने गलत किया है, भगवान स्वयं देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दूध का दूध और पानी का पानी किया जाएगा।

वहीं, राम मंदिर चढ़ावा मामले पर रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्कि राम ने आईएएनएस से कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में जो कुछ भी हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी चंपत राय की है, क्योंकि वह जनरल सेक्रेटरी थे, और अनुशासन बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी थी। ये कहना कि उनके साथ धोखा हुआ या उनके साथ कुछ हुआ तो आप जनरल सेक्रेटरी किस लिए थे? धोती-कुर्ता पहनकर घूमने के लिए।

उन्होंने कहा कि आज जो भी आलोचना हो रही है, उसके कर्ताधर्ता चंपत राय हैं।

--आईएएनएस

एसडी/डीकेपी