Aapka Rajasthan

भाजपा ने विनोद तावड़े को यूपी और राम माधव को उत्तराखंड प्रभारी बनाया, स्मृति को मिला हरियाणा का जिम्मा

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है।
 

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा ने राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी और जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह प्रभारी बनाया गया है। उत्तराखंड में राम माधव को प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा ने बुधवार को प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी पदों के लिए नामों की घोषणा कर दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

अंडमान एंड निकोबार के लिए जय प्रकाश को प्रभारी बनाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के प्रभारी डॉ. देवेश कुमार, आंध्र प्रदेश के प्रभारी डॉ. अरविंद भदौरिया और सह प्रभारी वनथी श्रीनिवासन, असम के प्रभारी मंगल पांडे और सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक, बिहार के लिए हरीश द्विवेदी को प्रभारी और संगीता यादव व रोहन गुप्ता को सह प्रभारी, महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की प्रभारी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, दादरा नगर हवेली और दमन-दीव के लिए वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को प्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली में डॉ. विनय सह्स्तबुद्ध को प्रभारी और जामयांग त्सेरिंग नामग्याल को सह प्रभारी, दर्शनाबेन जरदोश को गोवा का प्रभारी और डॉ. भारती प्रवीण पवार व अनिल एंटनीस को सह प्रभारी, गुजरात के लिए प्रभारी तरुण चुघ, सह प्रभारी अजय महावर और गोमती साई को बनाया गया है। वहीं, हरियाणा के लिए प्रभारी स्मृति ईरानी, सह प्रभारी डॉ. भोला सिंह, हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी दर्शाना सिंह, जम्मू-कश्मीर में प्रभारी सतीश पूनिया, सह प्रभारी रीना कश्यप, झारखंड में प्रभारी गजेंद्र पटेल सह प्रभारी निवेदिता सिंह, कर्नाटक के प्रभारी हरीश द्विवेदी सह प्रभारी डॉ. कसम वेंकटेश्वरलू, केरलम में प्रभारी प्रो एम. नागराजा सह प्रभारी एम. वेंकटेशन, लद्दाख के प्रभारी राजकुमार भाटिया, लक्षदीप के प्रभारी जॉर्ज कुरियन।

इसके अलावा बिप्लब कुमार देब को मध्यप्रदेश का प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है। बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी, अमित मालवीय और सदानंद शेट तनावाडे को सह प्रभारी, कमलजीत सहरावत को मणिपुर का प्रभारी और डॉ. राजदीप रॉय को सह प्रभारी, कनाद पुरकायस्थ को मेघालय का प्रभारी, डॉ. नुमल मोमिन को सह प्रभारी, डॉ. भगवत कराड को मिजोरम का प्रभारी और अनिल एंटनी को नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है।

डी. पुरंदेश्वरी को ओडिशा की प्रभारी और डॉ. स्वदेश सिंह को सह प्रभारी, पुडुचेरी में के. सुरेंद्रन को प्रभारी, पंजाब में सतीश पूनिया को प्रभारी और वीरेंद्र सचदेवा व डॉ. अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है।

राजस्थान में संजय भाटिया को प्रभारी और कविता पाटीदार व कुलजीत चहल को सह प्रभारी और सिक्किम में राजू बिस्ता को प्रभारी बनाया गया है।

इसी तरह तमिलनाडु में राम माधव को प्रभारी और डीके अरुणा को सह प्रभारी, तेलंगाना में सुनील बंसल को प्रभारी और अभय पाटिल व रेखा शर्मा को सह प्रभारी, त्रिपुरा में मृगांका देव बर्मन को प्रभारी बनाया गया है।

पश्चिम बंगाल में सुनील बंसल को प्रभारी और लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह प्रभारी बनाया गया है।

--आईएएनएस

डीकेएम/पीएम