रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने नाग पंचमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। नाग पंचमी के पावन अवसर पर सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "भारत की सांस्कृतिक परंपरा में प्रकृति के प्रति श्रद्धा, समस्त जीव-जगत के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का भाव सदैव निहित रहा है। नाग पंचमी इसी शाश्वत जीवन-दृष्टि का पावन पर्व है, जो हमें प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और प्रत्येक जीव के सम्मान का संदेश देता है। नाग पंचमी के इस पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "नाग पंचमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान महादेव और नाग देवता सभी को उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि प्रदान करें।"
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "समस्त श्रद्धालुओं को पावन पर्व नाग पंचमी की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सौभाग्य का संचार करे। भक्ति, आस्था और परंपरा से जुड़े इस पर्व पर परिवारजनों के जीवन में सदा मंगल ही मंगल हो, यही कामना करता हूं।"
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "नाग पंचमी के इस पावन पर्व पर समस्त देशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान नागचंद्रेश्वर की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। यह शुभ पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और मंगल लेकर आए, ऐसी कामना करता हूं।"
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "समस्त देशवासियों को नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान शिव के आभूषण नाग देवता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो तथा हर प्रकार के भय, संकट एवं बाधाओं का नाश हो।"
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा, "प्रकृति, जीव और ईश्वर के अटूट संबंध के पावन पर्व नागपंचमी की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं! यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने का दिव्य संदेश देता है। देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो, यही प्रार्थना है।"
--आईएएनएस
एसडी/एएस
