Aapka Rajasthan

रक्षा मंत्री राजनाथ ने लखनऊ में ‘सांसद खेल महाकुंभ का किया आगाज़,बोले-खेल ही नए भारत की ताकत

लखनऊ, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सोमवार को ‘सांसद खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। खिलाड़ियों की मौजूदगी के बीच उन्होंने खेल संस्कृति को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के विकास का पैमाना अब केवल जीडीपी नहीं, बल्कि खेलों में प्रदर्शन भी है।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से लगातार दूसरे वर्ष आयोजित यह ‘सांसद खेल महाकुंभ’ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में स्पोर्टिंग कल्चर को नई मजबूती मिल रही है।

‘खेलो इंडिया’ अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि देशभर में 1000 से अधिक खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं और करीब दो दर्जन नेशनल सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस शुरू हो चुके हैं, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग और स्पोर्ट्स साइंस का समर्थन मिल रहा है। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही गतका, मल्लखंब, थांग-टा, कलरीपयट्टू और योगासन जैसे पारंपरिक खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत में खेलों का नया युग शुरू हुआ है और अब भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक खेल सुविधाएं पहुंचने से प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिल रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल मंत्री गिरीश यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल अब केवल मनोरंजन नहीं बल्कि रोजगार का माध्यम बन चुका है।

ओलंपिक, एशियन गेम्स और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी सेवा में नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई खिलाड़ियों को डीएसपी और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में दो से चार गुना तक वृद्धि की गई है और पुलिस विभाग में 500 से अधिक खिलाड़ियों की भर्ती की जा चुकी है। उन्होंने ‘खेलोगे कूदोगे होगे खराब’ जैसी पुरानी सोच को खारिज करते हुए ‘खेलेगा यूपी, बढ़ेगा यूपी’ का नारा दिया।

--आईएएनएस

विकेटी/पीएम